आंवला की खेती करके समृद्ध बन रहे है प्रगतिशील किसान अलख नारायण सिंह


जौनपुर – जिला उद्यान अधिकारी ने अवगत कराया है कि उद्यान विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत  परंपरागत खेती छोड़कर आंवला की आधुनिक किस्म की खेती कर रहे अलख नारायण सिंह ने कृषि में नई तकनीक अपनाई है। डालूपुर ग्राम के निवासी अलख नारायण सिंह ने एन-7 के 600 पौधे, एन-10 के 100 पौधे आगरा बोर्ड के 300 पौधे, चकला के 250 पौधे तथा लक्ष्मी 52 के 150 पौधे जैसे उन्नत किस्म के आंवला की खेती से अलख नारायण सिंह ने पॉच साल के लिए एक करोड़ दस लाख रू0 में 05 साल के लिए बाग बेच के मुनाफा कमाना शुरू किया है। एन-7 के पौध 2005 में कृषक द्वारा रोपित किया गया जनपद प्रतापगढ़ से पौध लाया गया और स्वयं भी नर्सरी तैयार किया गया।
           आंवला की खेती करने वाले किसानों को कई तरह के फायदे होते हैं। एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंर्तगत फल क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम में आंवला की खेती के अन्तर्गत उद्यान विभाग द्वारा 18000 हे0 अनुदान प्रदान की जाती है तथा इससे किसानों को आंवला की खेती के लिए प्रोत्साहन प्राप्त होता है, जिससे किसान लगातार 40 से 50 साल तक आमदनी प्राप्त होता है। आंवला के एक पेड़ से एक साल में लगभग 1 से 2 कुंतल तक आंवले का उत्पादन होता है। इसमें प्राकृतिक विधि का प्रयोग करने पर लागत कम आती है। आंवला के पेड़ बंजर और ऊसर जमीन पर भी आसानी से उग जाते हैं। आवला की खेती के लिए अगस्त-सितंबर में पौधे लगाए जा सकते हैं आंवला की खेती के लिए खेत की सही तैयारी और पौधों की विजाति प्रजातियों का संतुलित इस्तेमाल करना जरूरी होता है। आंवलें का इस्तेमाल दवाईयां, शैंपू, बालों का तेल, दांतों के पाउडर और मुंह की क्रीम बनाने में भी किया जाता है। आंवला विटामिन सी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। आंवला की खेती के लिए राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत किसानों को सहायता भी उद्यान विभाग द्वारा दी जाती है। जनपद जौनपुर के विकासखंड-महाराजगंज, सुजानगंज में आंवला की खेती ज्यादातर की जाती है। जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक गोष्टी/मेले में औषधीय पौध आंवला के एक-एक पौध लगाने की अपील भी की गयी हैं। जिलाधिकारी द्वारा अलख नारायण सिंह को किसान दिवस पर सम्मानित भी किया गया है।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान