आधी रात को घर में घूसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा


नेवढ़िया, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खरगसीपुर, भवानीगंज के सोनकर बस्ती में आधी रात को शोरगुल और ग्रामीणों की सहायता से एक चोर पकड़ा गया। बता दें कि एक तरफ पूरा देश नव वर्ष 2025 की तैयारियों में बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा तो दूसरी तरफ सोनकर बस्ती में सो रहे मोनू सोनकर के घर में घुसकर चोरी करते हुये अभिषेक बिन्द नामक युवक पकड़ा गया जबकि उसका एक साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया। मोनू ने चोर पर आरोप लगाया कि जब हम लोग घर में सो रहे थे तो वह मेरे घर में घुसकर 7 से 8 किलो मछली सहित सोने की चैन व एक पैर की चांदी की पायल चोरी कर लिया। शोरगुल के दौरान ग्रामीणों की सहायता से युवक को पकड़कर घर के सामने नीम के पेड़ से बांधकर पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर से पूछताछ की तो उसने बताया कि मेरा नाम अभिषेक बिन्द है और साथी का नाम सोनू बताया जो मौके से भाग गया था। साथ ही घर का पता कोलवारी बताया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर नेवढ़िया थाने ले गयी और मामले की छानबीन में जुट गयी।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न