आनलाइन कारोबार के खिलाफ शाहगंज में व्यापारियों ने निकाला जुलूस


जौनपुर। ऑनलाइन कारोबार के खिलाफ स्थानीय नगर में व्यापारियों ने बुधवार को विरोध जुलूस निकाला। जुलूस का आयोजन समाजवादी व्यापार सभा ने किया। जुलूस का नेतृत्व प्रदेश सचिव लालचन्द यादव और संजीव साहू ने संयुक्त रूप से किया। जुलूस में शामिल व्यापारी ऑनलाइन व्यापार पर लगाम लगाने की मांग से जुड़े नारे लगा रहे थे। इसके पहले समाजवादी व्यापार सभा के सदस्य व्यापारी और खुदरा दुकानदार बुधवार को गांधीनगर कलेक्टरगंज स्थित कार्यालय पर इकट्ठा हुये जो जुलूस की शक्ल में रवाना हुये। ऑनलाइन व्यापार को बन्द करने की मांग कर रहे व्यापारी श्रीरामपुर रोड होते हुए जेसीज चौक पहुंचे जहां से मेन रोड, कोतवाली चौक, घास मण्डी होते हुए सर्राफा गली पहुंचकर जुलूस संपन्न हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र साहू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के आह्वान पर यह जुलूस निकाला गया। ऑनलाइन व्यापार के चलते खुदरा दुकानदारों का कारोबार बेहद बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दिनोंदिन हालत बदतर होती जा रही है। मांग किया कि सरकार ऑनलाइन कारोबार पर अंकुश लगाय, ताकि खुदरा कारोबार को बचाया जा सके। जुलूस में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अरशद अंसारी, सुहेल आजमी, मसूद हसन, मनोज अग्रहरि, मुजीब सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां