ई – लाटरी से कृषि यंत्रों हेतु 96 कृषको का हुआ चयन


जौनपुर – जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में गठित कृषि यंत्रीकरण की 15 सदस्यीय जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति की निगरानी में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उन्नति शील कृषि यंत्रो के 96 लक्ष्य के सापेक्ष ई- लाटरी के माध्यम से 96 कृषको का पारदर्शी तरीके से चयन किया गया।
एलईडी लगाकर पहले किसानों को डेमो के रूप में मार्क ड्रील करके दिखाया गया, फिर ई- लाटरी द्वारा चयन किया गया। 10 हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए 23 रोटावेटर,11 कस्टम हायरिंग सेंटर, 5 कंबाइन हार्वेस्टर, 3 पावर टिलर,5 कल्टीवेटर, पाच स्ट्रा रीपर, 11 थ्रेशर, एक मिनीराइस मिल और 17 चैफ कटर, सात हैरो के लिए किसानों का चयन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने किया। पारदर्शी तरीके से ई – लाटरी से कृषि यन्त्रो हेतु कृषको के चयन की प्रक्रिया को किसानों ने सराहा।
इस मौके पर उपनिदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, एलडीएम,कृषि वैज्ञानिक डा. रत्नाकर पाण्डेय, जिला गन्ना अधिकारी सहित इन्द्रशेन सिंह, प्रेमचंद मौर्य, कमलेश यादव, जुनेद अहमद, आतीस तिवारी, आशा, मालती देवी आदि किसान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज स्थित…

    Continue reading
    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित