कर्मचारियों के संघर्ष का परिणाम है आठवें वेतन आयोग का गठनः डॉ प्रदीप सिंह


जौनपुर – राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग के गठन से केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों,शिक्षकों एवं पेंशनर्स में खुशी की लहर है तथा यह सरकार का स्वागत योग्य कदम है। केंद्र सरकार द्वारा लंबे समय से केंद्र एवं राज्य कर्मचारी संगठनों द्वारा की जा रही मांग पर अपनी हठवादिता को छोड़ते हुए आठवें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी है जिसके लिए जनपद के कर्मचारी एवं शिक्षक संगठन केंद्र का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।सातवें वेतन आयोग का गठन अब से 10 वर्ष पूर्व 2014 में हुआ था जिसकी समाप्ति 31 दिसंबर 2025 को होगी तथा 01 जनवरी 2026 से केंद्र एवं राज्य सरकार के कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ मिलेगा। डॉ सिंह ने कहा कि आठवें वेतन आयोग में निश्चित समय सीमा में समस्त संवर्गों को समाहित करते हुए वेतनभोगियों एवं पेंशनर्स के पक्ष में सम्यक कल्याणकारी निर्णय लिया जाए जिसमें किसी भी प्रकार की विसंगति न हो। उन्होंने कहा कि आशा है केंद्र में लागू हो जाने के बाद पारंपरिक रूप से उत्तर प्रदेश सरकार भी इसे अपने प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए अति शीघ्र लागू कर देगी। परिषद के जिला मंत्री देवेश कुमार यादव ने आठवें वेतन आयोग के गठन पर सरकार को धन्यवाद देते हुए पुरानी पेंशन हेतु भी सकारात्मक पहल करने की अपील की।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न