एक पेड़ माँ के नाम


जौनपुर – प्रदेश अध्यक्ष डॉ अंजना सिंह और उद्यान अधिकारी ( डी एच ओ)डॉ सीमा सिंह जी के नेतृत्व में आज वृहद वृक्षारोपण महा अभियान का कार्यक्रम पूर्व प्राचार्य मेहरावा डिग्री कॉलेज डॉ सत्येंद्र सिंह प्रबंधक के “पार्थ ग्लोबल अकैडमी” स्कूल में किया गया! पौधरोपण छोटे बच्चों के साथ किया गया! इस अवसर पर उद्यान अधिकारी (डी एच ओ) सीमा सिंह ने कहा कि बच्चों के द्वारा वृक्षारोपण करने का यह उद्देश्य है कि बच्चों में भी जागरूकता फैले उन्होंने बच्चों से और उनके अभिभावकों से से कहा कि अपने जन्म दिवस या शादी की सालगिरह पर भी एक पौधा जरूर लगाए ! स्कूल के प्रबंधक सत्येंद्र सिंह ने कहा कि एक पौधा मां के नाम का जो अभियान चला है वह बहुत ही सराहनीय है हम सब को इस मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ! डॉ अंजना सिंह ने कहा कि प्रकृति की सुरक्षा करना हम सब की ज़िम्मेदारी है इसलिए प्रत्येक स्थान पर वृक्षारोपण करें और उसकी सुरक्षा भी स्वयं करें ! इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल शिप्रा सिंह और अध्यापिकायें उपस्थित रहीं राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी के सभी पदाधिकारी डॉ रमेश सिंह जी शैलेंद्र सिंह रविंद्र सिंह जी पीयूष सिंह आदि पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान