एस ओ जी व पुलिस ने 3 अंतरजनपदीय तस्कर दबोचे,80 लाख रुपए की हेरोइन बरामद

एस ओ जी व पुलिस ने 3 अंतरजनपदीय तस्कर दबोचे,80 लाख रुपए की हेरोइन बरामद

जौनपुर

जफराबाद थाना पुलिस और SOG जौनपुर की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात नशे के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए 3 अंतरजनपदीय हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से करीब 400 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है। टीम ने तस्करों से डिजिटल तराजू, 7 मोबाइल फोन और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक भी जब्त की है।
एसपी जौनपुर के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत जफराबाद पुलिस और SOG टीम बेलाव घाट पुल पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर एक बिना नंबर प्लेट बाइक से आ रहे तीन संदिग्धों को रोका गया। तलाशी में भारी मात्रा में हेरोइन मिली, जिसके बाद तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में 1. राकेश यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी बड़हरा, नन्दगंज, गाजीपुर 2. सिकंदर यादव उर्फ गुड्डू, उम्र 26 वर्ष, निवासी बड़हरा, नन्दगंज, गाजीपुर 3. आकाश चौहान, उम्र 22 वर्ष, निवासी नन्दगाँव हुसैनाबाद, थाना लाइन बाजार, जौनपुर शामिल हैं।

एएसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने खुलासा किया कि वे गाजीपुर से हेरोइन खरीदकर जौनपुर में महंगे दामों पर बेचते थे, जिससे बड़ी कमाई होती थी। उन्होंने बताया कि जौनपुर में उनके कुछ खास ग्राहकों को नियमित सप्लाई की जाती थी। तस्करों ने पुलिस के सामने बताया हम लोग गाजीपुर से नशीला पाउडर लाकर जौनपुर में बेचते हैं आज भी सप्लाई देने जा रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया। हमसे गलती हुई, हमें माफ कर दीजिए।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान