ऐतिहासिक रूप में मनाया गया अतुल वेलफेयर ट्रस्ट का स्थापना दिवस

जौनपुर सामाजिक और धार्मिक के साथ मानवता के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर कार्य करने वाली संस्था अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की स्थापना दिवस का कार्यक्रम नगर के एक सभागार में संपन्न हुआ! कार्यक्रम का मुख्य बिंदु जौनपुर जिले में हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी और जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद जी के बेटे अशोक ध्यानचंद  तीन बार के पूर्व विश्व विजेता और अर्जुन अवार्डी रहे, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक ध्यानचंद, अध्यक्षता समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉ तेज सिंह, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर शकुंतला यादव, विशिष्ट अतिथि डॉ  अंजू कनौजिया, अतिथि डॉ सुभाष सिंह अतिथि महंत चौकिया धाम विनय त्रिपाठी, अतिथि यातायात प्रभारी जीडी शुक्ला के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया! पिहू खरे के द्वारा गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया! सभी ट्रस्ट परिवार के सदस्यों द्वारा बैज लगा कर और बुके देकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया! तत्पश्चात मुख्य अतिथि अशोक ध्यानचंद ने बताया कि किस प्रकार से उनको जौनपुर में प्रथम आगमन पर सौभाग्य बना, मुख्य अतिथि ने अपने पिता और चाचा के उपलब्धियो को बताया, हाकी टीम के पुराने और विजयी पलो को लोगों के बीच मे साँझा किया, उन्होंने कहा कि इतिहास को हमेसा आगे और अच्छे तरह से पेश किया जाना चाहिए, उन्होंने कहा कि आज लोगो का हाकी के प्रति वह रुझान नहीं है जो पहले था, अंग्रेजो के गुलामी के समय से हाकी का खेल खेला जा रहा है, जौनपुर में आगमन पर लोगो की उत्सुकता और सेल्फी देखकर यहा के लोगों का प्यार उत्साह देखकर मन खुश हो गया और पुनः जौनपुर आने की कोशिश करेंगे, उन्होंने उर्वशी सिंह के द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य के साथ सभी आए वर्गों को जोड़कर कार्य करने के ज्ज्बे और साहस की भूरि भूरि प्रशंसा की!
समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि समाज में जिस तरह से सभी वर्गों के साथ सभी संस्थाओं के साथ और सभी लोगों के साथ मिलकर यह संस्था की अध्यक्ष उर्वशी सिंह कार्य कर रही हैं वह प्रशंसनी और काबिले तारीफ हैं!  जिस तरह से अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट एक ऐसा ट्रस्ट है जी ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती उर्वशी सिंह है जिनका पूरा परिवार मिलकर इस ट्रस्ट को चलता। है जौनपुर में जो भी लोग सोसाइटी के लिए अच्छा कार्य करते हैं चाहे वह डॉक्टर हो, समाजसेवी हो, पत्रकार हो, शिक्षक हो या फिर पर्यावरण से जुड़े लोग हो ऐसे सभी लोगों का सम्मान करने का कार्य अतुल वेलफेयर ट्रस्ट परिवार करता है। उनको प्रोत्साहित करते हैं सम्मानित करते हैं एक तरीके से एक अच्छा प्रयास अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से किया जा रहा है जो समाज में एक अच्छा संदेश जा रहा है!
उन्होंने किन्नर समाज को जोड़ कर मुख्य धारा में  जोड़ने का काम किया, आज जौनपुर जैसे शहर में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक ध्यानचंद जी को जौनपुर में बुलाकर इस तरह का कार्यक्रम किया यह एक ऐतिहासिक और अतुलनीय कार्य किया गया है इसके लिए हम सभी जौनपुर वासी उर्वशी सिंह का जितनी तारीफ करें वह कम है, भारती हॉकी टीम के खिलाड़ी अशोक ध्यान चंद जौनपुर में  आगमन अपने आप में यह बहुत ही बड़ी उपलब्धि है! इस संस्था के द्वारा सदा एक नई पहल और ऐतिहासिक पहल किया जाता है इसके लिए हम सभी उनको बधाई के पात्र समझते हैं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर तेज सिंह जी ने कहा कि अतुल वेलफेयर समाज में एक नया संदेश देने का कार्य कर रही है मानवता के लिए जिस तरह से वह रात दिन कार्य कर रही है चाहे वह ब्लड डोनेशन का कार्य हो या किसी की मदद का कार्य हो इससे हम पूर्ण रूप से उनकी तारीफ करते हैं!
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अनिल अस्थाना ने अशोक ध्यानचंद जी के इतिहास के उपलब्धियों को बताया, कार्यक्रम में सम्मान समारोह के श्रेणी में बहुत सारे श्रेणी में आयोजन किया गया था जिसमें पत्रकार सम्मान, नागरिक सुरक्षा, महिला सम्मान, सामाजिक संस्था सम्मान, शिक्षक सम्मान, चिकित्सा सम्मान, के साथ लकी ड्रा का आयोजन किया गया था! कार्यक्रम का संचालन बहुत ही शानदार तरीके से सागर सिंह सोलंकी ने किया जिसकी प्रशंसा सभी अतिथियों के द्वारा भी किया गया कार्यक्रम में ट्रस्ट परिवार के संरक्षक डॉ अजय दूबे, अमर सोनी, अरुण सिंह, रीता जयसवाल , नगेंद्रनाथ सिंह  कोषाध्यक्ष, राधिका सिंह महासचिव, रजत सिंह सचिव, आशीष श्रीवास्तव अध्यक्ष, बिट्टू किन्नर, पुष्कर निषाद, ज्योति श्रीवास्तव, सरोज गुप्ता, पिंकू मौर्य, सत्यम साहू , कनक सिंह, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, ज्ञान चंद गुप्ता के साथ साथ शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी, समाजसेवी संस्था पत्रकार, महिला सुरक्षा कर्मी, ट्रैफिक व्यवस्था कर्मी के साथ अन्य लोग भी उपस्थित रहे!

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां