औद्यानिक खेती का मिला लक्ष्य, समृद्ध होंगे किसान


जौनपुर 24 जून, 2025 (सू0वि0)- जिला उद्यान अधिकारी डॉ0 सीमा सिंह राणा ने बताया कि वर्ष 2025-26 में जनपद को एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH ) योजना के तहत बागवानी फसलों के लिए महत्वपूर्ण लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। यह पहल जौनपुर में बागवानी क्षेत्र के विकास और किसानों की आय में वृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि इन लक्ष्यों में विभिन्न फसलों को शामिल किया गया है, जिसमें सामान्य जाति और अनुसूचित जाति दोनों वर्गों के किसानों को लाभ मिलेगा। विवरण इस प्रकार हैं जिसमें  केला, आम, बेल, ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी, शाकभाजी हेतु सामान्य जाति तथा अनुसूचित जाति के लिए लक्ष्य निर्धारित है।
         उन्होंने अवगत कराया कि यह लक्ष्य जौनपुर में बागवानी को बढ़ावा देने और किसानों को नई, लाभकारी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने का एक सुनहरा अवसर है। हम सभी पात्र किसानों से अपील करते हैं कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और जिले के कृषि विकास में योगदान दें। यह योजना किसानों को नवीनतम बागवानी तकनीकों को अपनाने और उच्च गुणवत्ता वाली उपज प्राप्त करने में सहायता करेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पौधरोपण का समय जुलाई माह से शुरू हो जायेगा। इच्छुक कृषक अपना पंजीकरण कराले, योजना का लाभ ‘प्रथम आवक प्रथम पावक‘ के आधार पर दिया जायेगा। पौधे किसी भी सरकारी पौधशाला या पंजीकृत नर्सरी से ही लें। इच्छुक किसान विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए जिला उद्यान विभाग, जौनपुर से संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान