कमलम या ड्रैगनफ्रूट की खेती करे एक बार मुनाफा कमाये

जौनपुर– सालो साल जनपद मे नवाचार की राह पर कदम बढाते हुए ड्रैगनफ्रूट की खेती शुरू की गयी है। ड्रैगनफ्रूट को इजराइल एवं वियतनाम जैसे देशों मे उगाई जाने वाले इस फसल को जनपद के विकासखंड मछलीशहर, बदलापुर, मुफ्तीगंज के किसानों ने अपनाया है इस फसल मे कम लागत व अधिक मुनाफा होने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी अधिक होती है।
ड्रैगनफ्रूट के पौधे को आवारा पशु भी नुकसान नही पहुचाते है। ड्रैगन के पौध एक बार लगाने से 25 से 30 साल तक उत्पादन मिलता है यह इम्यूनिटी बूस्टर का अच्छा विकल्प माना जाता है। एक ड्रैगेनफ्रूट की कीमत बाजार मे 100 से 150 रू0 तक पहुचती है मछलीशहर ब्लाक के ग्राम घिसुआखुर्द के प्रतीक कुमार गुप्ता, विकासखंड बदलापुर ग्राम तियरा के कृषक तिलकधारी और विकासखंड मुफ्तीगंज ग्राम पसेवा के कृषक मोर्टसन मेसी एवं विकासखंड बदलापुर के ग्राम तियरा के किसान बृजेश यादव ने 1195 लाल गुदा वाले पौध लगकर जनपद मे नवाचार का उदाहरण पेश किया है।
उन्होने गुजरात से पौध खरीदी और अप्रैल मे यह खेती शुरू की बृजेश यादव पिछले 1 वर्षो से ड्रैगेनफ्रूट की खेती कर रहे है। इसके अतिरिक्त अन्य कई किसान प्रयोग के तौर पर छोटे पैमाने पर लगा रहें है इस फसल से जून से लेकर दिसम्बर तक उत्पादन होता है। ड्रैगनफ्रूट की खेती कम लागत और अधिक मुनाफे का उदाहरण बन रही है। कमलम की खेती हेतु, उद्यान विभाग एक हेक्टेयर पर 30 हजार रूप्ये का अनुदान भी दे रहा है। इससे ना केवल फल बल्कि इसकी कटिंग करके ड्रैगनफ्रूट की नर्सरी भी तैयार कर सकते है यह पहल अन्य कृषको को भी इस फसल के तरफ आकर्षित एवं प्रेरित कर रही है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां