करेंट से वृद्ध की हुई मौत, पंखा स्टार्ट करने के चक्कर में हुआ हादसा


सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में गुरुवार की देर रात को करेंट की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी। मौत की खबर लगते ही पूरे परिवार में हड़कम्प मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जफराबाद थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में शुक्रवार की देर रात को उक्त गांव निवासी राम अकबाल सिंह पुत्र स्व राम कुबेर सिंह 67 वर्ष अपने पोते व बहु के साथ बैठे थे। अचानक गर्मी लगने की वजह से घर मे रखे फर्राटे पंखे को चालू करने के लिए जैसे ही आगे बढ़े और स्वीच को ऑन किया, वैसे ही करेंट की चपेट में आ गये। परिजन व स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिये जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सोनू सिंह गांव में रहकर खेती व किसानी का काम करता है। दूसरा बेटा मोनू सिंह रोजी रोटी के लिये दिल्ली में किसी प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता है। मृतक की पत्नी का 14 साल पहले मौत हो चुकी है। मृतक अपने बड़े बेटे और बहू, पोते के साथ गांव में रहकर बड़े बेटे के साथ खेती किसानी में हाथ बंटाता था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि पोस्टमार्टम के लिये तहरीर देने की बात चल रही थी।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां