किसान का बेटा बना डाक्टर, कुछमुछ गांव में छायी खुशी

किसान का बेटा बना डाक्टर, कुछमुछ गांव में छायी खुशी
पुष्पेन्द्र यादव ने डाक्टर बनकर पिता का सिर गर्व से किया ऊंचा
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के कुछमुछ गांव से निकली एक कहानी आज पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन गई है। किसान परिवार में जन्मे एक बेटे ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर वह मुकाम हासिल किया है जो हर माता-पिता का सपना होता है। कुछमुछ निवासी वीर बहादुर यादव उर्फ पप्पू वर्षों से खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके बड़े बेटे पुष्पेंद्र यादव ने यह साबित कर दिया कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती, बस उन्हें पाने का जज़्बा होना चाहिए। पुष्पेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही सरकारी विद्यालय से हुई। सीमित संसाधनों और साधारण परिस्थितियों के बीच पढ़ाई करते हुए उन्होंने कभी अपने लक्ष्य से नजर नहीं हटाई। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई जौनपुर के राधिका इंटर कॉलेज से पूरी की।


वर्ष 2018 में उन्होंने देश की कठिन परीक्षाओं में से एक नीट उत्तीर्ण कर लिया और देश के प्रतिष्ठित संस्थान किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में एमबीबीएस में प्रवेश पाया। यह उपलब्धि अपने आपमें पूरे गांव के लिए गर्व का क्षण थी। एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद पुष्पेंद्र ने जौनपुर मेडिकल कॉलेज में गवर्नमेंट बॉन्ड पर जूनियर रेजिडेंट के रूप में सेवाएं दीं। कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ उन्होंने एमडी पीडियाट्रिक्स (बाल रोग विशेषज्ञ) की डिग्री हासिल किया। अब वह मध्य प्रदेश के दतिया में स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं देंगे जहां वह नन्हे-मुन्ने बच्चों के इलाज और स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।


बता दें कि पुष्पेन्द्र के पिता वीर बहादुर और मां सुनीता देवी के लिए यह पल किसी सपने से कम नहीं है। खेतों में पसीना बहाने वाले पिता की आंखों में आज खुशी के आंसू हैं। उनकी वर्षों की मेहनत और बेटे की तपस्या रंग लाई। पुष्पेंद्र ने यह साबित कर दिया कि यदि मेहनत, लगन और ईमानदारी से पढ़ाई की जाए तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं। आज कुछमुछ गांव ही नहीं, बल्कि पूरा जौनपुर इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। यह कहानी हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के कारण अपने सपनों को छोटा समझ लेता है।

  • Related Posts

    होली पर्व को लेकर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्त कार्रवाई, 93 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

    जौनपुर– आगामी होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के भंडारण एवं विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से…

    Continue reading
    जौनपुर को मिलेंगी और बड़ी विकास की सौगातें: राज्यमंत्री गिरीश चंद्र

    जौनपुर को मिलेंगी और बड़ी विकास की सौगातें: राज्यमंत्री गिरीश चंद्र करंजाकला में तीन करोड़ के विकास योजनाओं व कार्यो का किया लोकार्पण ब्लॉक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    होली पर्व को लेकर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्त कार्रवाई, 93 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

    जौनपुर को मिलेंगी और बड़ी विकास की सौगातें: राज्यमंत्री गिरीश चंद्र

    किसान का बेटा बना डाक्टर, कुछमुछ गांव में छायी खुशी

    रोटरी क्लब ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरतमाम विशेषज्ञों से लाभान्वित हुये सैकड़ों लोग

    जिलाधिकारी ने मड़ियाहूं तहसील का किया औचक निरीक्षण, जिम्मेदारों को दिया आवश्यक दिशा -निर्देश —

    गरीब बुजुर्ग को मिला नया जीवन: डॉ. विवेक शुक्ला ने किया निःशुल्क उपचार