रोटरी क्लब ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरतमाम विशेषज्ञों से लाभान्वित हुये सैकड़ों लोग

Oplus_16908288


जौनपुर। सेवा भावना से ओत-प्रोत रोटरी क्लब जौनपुर के तत्वावधान में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। “सभी रोगों का निदान, स्वस्थ समाज की ओर एक सशक्त प्रयास” के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर ने समाज के स्वास्थ्य के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को साकार रूप दिया। शिविर का आयोजन सीहीपुर में स्थित एक एकेडमी परिसर में हुआ जहाँ सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों जरूरतमन्दों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।


शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के ख्यातिलब्ध चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं जिनमें वरिष्ठ फिजिशियन, सर्जन, हृदय रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, होम्योपैथी फिजिशियन, हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, नाक-कान-गला, थायराइड रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, आयुर्वेद व पंचकर्म विशेषज्ञ, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ सहित अनेक विशेषज्ञ शामिल रहे।
शिविर में डा. अरूण मिश्र, डा. अजय पांडेय, डा. एस.के. सिंह, डा. बृजेश कुमार, डा. सलिल श्रीवास्तव, डा. सुधांशु टण्डन, डा. ए.के. कौशिक, डा. कुसुम पाण्डेय, डा. जया राय, डा. ज्योति सिंह यादव, डा. डीपी सिंह, डा. विकास यादव, डा. अमृता टंडन, डा. एकता कन्नौजिया, डा. एनके सिन्हा, डा. एचडी सिंह, डा. रॉबिन सिंह आदि ने अपनी सेवा दीं।
कार्यक्रम संयोजक श्याम जी, केके मिश्र, संजय जायसवाल एवं मनीष गुप्ता ने आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह, संस्थाध्यक्ष विवेक सेठी, सीए सुजीत अग्रहरी, रविकान्त जायसवाल, नवीन सिंह, शिवांशु श्रीवास्तव, संदीप सेठ, मिथिलेश अग्रहरी, शम्स अब्बास, दुर्गेश, राजेश जावा सहित तमाम सदस्य उपस्थित रहे। अन्त में रविकान्त जायसवाल ने कार्यक्रम के समापन पर कहा कि समाजसेवा के इसी संकल्प के साथ हुआ कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर आयोजित किये जाते रहेंगे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह