जिलाधिकारी ने मड़ियाहूं तहसील का किया औचक निरीक्षण, जिम्मेदारों को दिया आवश्यक दिशा -निर्देश —


जौनपुर 23 फरवरी- जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र द्वारा तहसील मड़ियाहू का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर स्थित रिकॉर्ड रूम, न्यायालय उप जिलाधिकारी, न्यायालय, तहसीलदार रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष तथा कंप्यूटर कक्ष का गहनता से निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव एवं न्यायिक कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि निर्विवाद वरासत से संबंधित कुछ प्रकरणों में आवेदकों के द्वारा मामूली त्रुटियां होने के कारण आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व परिषद के निर्देशों का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि निर्विवाद वरासत के अंतर्गत आवेदनों के निरस्तीकरण से पूर्व तहसीलदार पूर्ण रूप से आश्वस्त हों तथा समुचित परीक्षण के उपरांत ही अंतिम निर्णय लें। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन भी दावों को निरस्त किया गया है, उनकी पुनः समीक्षा कर यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र आवेदक अनावश्यक रूप से वंचित न रहें इसके साथ ही जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश दिए कि सभी निरस्त प्रकरणों की सूची तैयार कर उनका परीक्षण किया जाए तथा नियमानुसार त्वरित एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
 निरीक्षण के दौरान तहसील में लागू की गई कुछ सराहनीय व्यवस्था जैसे आनलाइन ई-परवाना, अमलदरामद सहित अन्य कार्यप्रणाली की भी प्रशंसा की गई। 


        उन्होंने निर्देश दिया कि राजस्व न्यायालयों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं जनसुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नवीन सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह