गरीब बुजुर्ग को मिला नया जीवन: डॉ. विवेक शुक्ला ने किया निःशुल्क उपचार

जौनपुर। चौकियां निवासी सुभाष, जो पिछले लगभग 10 वर्षों से गंभीर गांठिया (आर्थराइटिस) रोग से पीड़ित थे, आखिरकार राहत की सांस ले सके। लंबे समय से असहनीय दर्द और सूजन से जूझ रहे बुजुर्ग ने कई स्थानों पर उपचार कराया, लेकिन स्थायी लाभ नहीं मिल पाया। आर्थिक तंगी के कारण उनका इलाज बीच-बीच में रुक भी जाता था।

इसी दौरान उनकी मुलाकात डॉ. विवेक शुक्ला से हुई। मरीज की गंभीर स्थिति और आर्थिक कमजोरी को देखते हुए डॉ. शुक्ला ने मानवता का परिचय देते हुए IPM तकनीक से उपचार किया। बताया गया कि इस प्रक्रिया में लगभग 60 हजार रुपये तक का खर्च आता है, साथ ही आवश्यक एंटीबायोटिक इंजेक्शन भी लगाए जाते हैं। लेकिन डॉ. शुक्ला ने पूरा इलाज निःशुल्क किया।

इलाज के तुरंत बाद मरीज को दर्द से काफी राहत महसूस हुई और सूजन में भी उल्लेखनीय कमी आई। वर्षों से चली आ रही पीड़ा में अचानक सुधार देखकर बुजुर्ग और उनके परिजन भावुक हो उठे। उन्होंने डॉ. विवेक शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हमने कई जगह इलाज कराया, लेकिन ऐसा आराम कभी नहीं मिला। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण हम उम्मीद छोड़ चुके थे, पर डॉक्टर साहब ने बिना एक भी रुपया लिए हमारा इलाज किया।

स्थानीय लोगों ने भी डॉ. शुक्ला के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की और इसे मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। क्षेत्र में इस मानवीय पहल की चर्चा हो रही है और लोग इसे जरूरतमंदों के लिए प्रेरणादायक कदम मान रहे हैं।

  • Related Posts

    चार दशक पुराने मुकदमे का मध्यस्थता से हुआ निस्तारण

    जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थता अभियान के तहत करीब चार दशक पुराने मुकदमे का सुलह-समझौते के माध्यम से सौहार्दपूर्ण निस्तारण कराया गया।…

    Continue reading
    KISNA ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने एक्सक्लूसिव की आउटलेट का किया शुभारंभ

    किसना ने उत्तर प्रदेश में किया विस्तार जौनपुर, उत्तर प्रदेश, 28 अक्टूबर: KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर से बीजेपी ने व्योम सिंह पटेल को बनाया जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा, बधाई देने वालों का लगा तांता

    चार दशक पुराने मुकदमे का मध्यस्थता से हुआ निस्तारण

    जौनपुर के डॉ. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपतिटीडी कॉलेज में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष से बीएचयू के प्रोफेसर तक का तय किया सफर

    KISNA ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने एक्सक्लूसिव की आउटलेट का किया शुभारंभ

    बृजभूषण शरण सिंह का संदेश—गांव हमारी जड़, इससे जुड़े रहना जरूरी जौनपुर में श्रीराम कथा में शामिल हुए पूर्व सांसद, भव्य स्वागत के बीच राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी करने से किया इनकार

    जौनपुर -किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा: डा. एहतेशाम