क्षेत्रीय कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु विकास भवन में लगेगी कर्मचारी चौपाल

क्षेत्रीय कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु विकास भवन में लगेगी कर्मचारी चौपाल

प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को “क्षेत्रीय कर्मचारी समस्या सुनवाई दिवस” का होगा आयोजन

जौनपुर – उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एवं ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन जौनपुर द्वारा लिए गए निर्णय के अनुरूप संयुक्त रूप से दोनों संगठनों के गठित केंद्रीय समन्वय समिति के बैनर तले प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को विकास भवन परिसर जौनपुर में “क्षेत्रीय कर्मचारी समस्या सुनवाई दिवस” का आयोजन होगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी पत्र मे व्यवस्था है कि प्रत्येक माह जिलाधिकारी एवं अन्य विभागाध्यक्षों द्वारा मान्यता प्राप्त सेवा संगठनों के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न कर्मचारी समस्याओं पर वार्ता किया जाएगा तथा जनपद स्तर की समस्याओं का निराकरण अपने स्तर से किया जाएगा। जिसका जनपद के उच्च अधिकारियों द्वारा कर्मचारी संगठनों की मांग के बाद भी पालन नहीं किया जा रहा है जिससे कर्मचारियों में हताशा एवं क्षोभ व्याप्त है। अतः पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्रीय कर्मचारियों के जनपदीय पदाधिकारियों द्वारा अब प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को कर्मचारियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने हेतु क्षेत्रीय कर्मचारी समस्या सुनवाई दिवस/ कर्मचारी चौपाल लगाने का निर्णय लिया गया है। इस संदर्भ में प्रथम चौपाल दिनांक 11 अप्रैल 2026 को विकास भवन परिसर जौनपुर में लगाया जाएगा जिसमें जनपद के समस्त विकास खंडों से क्षेत्रीय सचिव एवं सहायक विकास अधिकारी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। कर्मचारी चौपाल में विकासखंड से लेकर जनपद स्तर तक सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कर्मचारियों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं एवं उनके विलंबित व्यक्तिगत पावकों पर विस्तृत चर्चा होगी तथा उसकी कार्यवृत्ति जनपद के उच्च अधिकारियों के समक्ष समाधान हेतु रखा जाएगा। ग्राम विकास अधिकारी संगठन के अध्यक्ष डॉ फूलचंद कनौजिया ने अवगत कराया कि वर्तमान में शासन प्रशासन द्वारा आम जनता की समस्याओं को सुनने के लिए विभिन्न दिवस एवं समय तय कर रखा गया है लेकिन कर्मचारियों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है इसी कारण लोकतांत्रिक शांतिपूर्ण ढंग से अब “कर्मचारी समस्या चौपाल” लगाना हमारी मजबूरी हो गयी है। इस समय कार्य की अधिकता एवं कर्मचारियों का शोषण इतना अधिक बढ़ गया है कि अधिकांश कर्मचारी विभिन्न असाध्य रोगों से ग्रसित होकर अस्वस्थता की स्थिति में कार्य कर रहे हैं। शीघ्र ही जिले में समस्त कर्मचारियों के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की तरफ से नि: शुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा। केंद्रीय समन्वय समिति जौनपुर के दोनों पदाधिकारियों ने जनपद के समस्त क्षेत्रीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों से कर्मचारी चौपाल दिवस में सहभागिता करने की अपील किया है।

  • Related Posts

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 6 दिसंबर 2026 को समाप्त होने…

    Continue reading
    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान

    जौनपुर -भाषण प्रतियोगिता में अभिनव कीर्ति पांडेय प्रथममेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जौनपुर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर छात्र/छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के विषय में किया गया जागरूक ।

    जौनपुर -कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा पर कृषि विभाग जौनपुर द्वारा एक दिवसीय मिलेट्स मेला का आयोजन कराया गया

    जौनपुर -तेजी से बढ रहे कैंसर के मरीज: डा0 रवि शंकर सिंह

    मोदी के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल चुनाव हारने के बाद भी कृपाशंकर सिंह का जनसेवा जारी : सीमा द्विवेदी साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी