कुकुड़ीपुर का प्रसिद्ध दंगल मेला इस बार नहीं होगा



पहलवानों को भेजी गयी सूचना, नहीं होगा रजिस्ट्रेशन
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कुकुड़ीपुर के शिव मंदिर परिसर में 20 सितम्बर को लगने वाला प्रसिद्ध दंगल का आयोजन इस बार निरस्त कर दिया गया है। बता दें क इसके पहले मेले का आयोजन समाजसेवी स्व. सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व किया जाता था। विगत वर्ष मेले के एक दिन बाद ही उनका आकस्मिक निधन हो गया था जिसके चलते इस बार उनकी पहली पुण्यतिथि 22 सितम्बर को मनायी जायेगी। राज बहादुर पीजी कॉलेज गुलालपुर परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होगा, इसलिये 20 सितम्बर को लगने वाला प्रसिद्ध कुश्ती दंगल मेला का आयोजन निरस्त किया गया है। अगले वर्ष से यह पुन: अपने निर्धारित तिथि पर आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी दंगल मेला के संयोजक सपा नेता विवेक यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान