कृष्ण ने बाल लीला में भक्तों के मन रूपी माखन की चोरी की: कथा वाचक



बदलापुर, जौनपुर – स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पट्टी दयाल में आयोजित संगीतमयी  सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन शुक्रवार को कथा वाचक आचार्य रजनीश जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का सुमधुर स्वर से वर्णन किया।

संगीतमय कथा का रसपान कराते हुए भगवान की बाल लीलाओं के चरित्र का अद्भुत वर्णन करते हुये उन्होंने श्रोताओं से कहा कि लीला और क्रिया में अंतर होता है। अभिमान तथा सुखी रहने की इच्छा प्रक्रिया कहलाती है। इसे न कर्तव्य का अभिमान है और न ही सुखी रहने की इच्छा, बल्कि दूसरों को सुखी रखने की इच्छा को लीला कहते हैं।

भगवान श्रीकृष्ण ने यही लीला की है जिससे समस्त गोकुलवासी सुखी और संपन्न थे। उन्होंने कहा कि माखन चोरी करने का आशय मन की चोरी से है। कन्हैया ने भक्तों के मन की चोरी की है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए उपस्थित श्रोताओं को वात्सल्य प्रेम में सराबोर कर दिया। भगवान कृष्ण के जन्म लेने पर कंस उनकी मृत्यु के लिए राज्य की सबसे बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है। राक्षसी पूतना भेष बदलकर भगवान कृष्ण को अपने स्तन से जहरीला दूध पिलाने का प्रयास करती है परंतु भगवान उसका वध कर देते हैं। इसी प्रकार कार्तिक माह में ब्रजवासी भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए पूजन कार्यक्रम की तैयारी करते हैं परंतु भगवान कृष्ण उनको इंद्र की पूजा करने से मना कर देते हैं और गोवर्धन की पूजा करने के लिए कहते हैं। यह बात सुनकर भगवान इंद्र नाराज हो जाते हैं और गोकुल को बहाने के लिए भारी वर्षा करते हैं। इसे देखकर समस्त ब्रजवासी परेशान हो जाते हैं।

भारी वर्षा को देखकर भगवान कृष्ण कनिष्ठ अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर सभी लोगों को उसके नीचे छिपा लेते हैं। भगवान द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाकर लोगों को बचाने से इंद्र का घमंड चकनाचूर हो गया। कथा वाचक ने कहा कि मथुरा को कंस से बचानें के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने कंस का वध किया। कथा के समापन के बाद भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे से पंडाल गुंजायमान हो उठा। मुख्य यशवंत नया शंकर दुबे वह उनकी धर्मपत्नी विद्यावती देवी ने श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया।

अन्त में प्रधानाचार्य पवन पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के पूर्व सचिव दिव्यकान्त शुक्ला, महाराजगंज ब्लाक के प्रमुख पति भाजपा नेता विनय सिंह, उमाशंकर दुबे, प्रबन्धक अरुण सिंह, देवमणि शुक्ला, गजराज तिवारी, राजनाथ उपाध्याय, प्रबंधक अरुण सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।

  • Related Posts

    मां लक्ष्मी धन की देवी हैं तो मां सरस्वती विद्या की: डा. आलोक यादव

    महासमिति परिवार का हर कार्य सराहनीय एवं अनुकरणीय: राकेश श्रीवास्तवहर अच्छे आयोजनों में महिलाओं को आगे अवश्य आना चाहिये: प्रीति गुप्ताधार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में उपस्थिति होनी चाहिये: डा. विकास…

    बदलापुर महोत्सव 1, 2, 3 नवम्बर को प्रस्तावित

    भव्य तरीके से मनाया जायेगा बदलापुर महोत्सव – विधायक बदलापुर जौनपुर , —– जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता व विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्र की उपस्थिति में सल्तनत बहादुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां लक्ष्मी धन की देवी हैं तो मां सरस्वती विद्या की: डा. आलोक यादव

    बदलापुर महोत्सव 1, 2, 3 नवम्बर को प्रस्तावित

    स्वदेशी सामानों से देश होगा विकसित: कृपाशंकर सिंह; पूर्व गृह राज्य मंत्री

    चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

    डीएम व‌ एसपी द्वारा टी0डी0 इंटर कॉलेज, में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी 2025 एवं जनपद स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री (टी.एल.एम.) प्रदर्शनी‌ में पहुंचकर किया छात्रों का उत्साहवर्धन

    शाहगंज पुलिस टीम ने 02 लोगों को किया गिरफ्तार, कब्जे से भारी मात्रा में पटाखा व क्रय विक्रय का पैसा बरामद