गर्मी की छुट्टियों में उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और नए वंदे भारत ट्रेन चलाने को लेकर रेल मंत्री से कृपा शंकर सिंह ने की मांग

जौनपुर। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री रहे एवं जौनपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे कृपा शंकर सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर मुंबई से उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों की संख्या और सुविधाओं में वृद्धि को लेकर चर्चा करते हुए नए वंदे भारत ट्रेन चलाने की भी मांग की। कृपा शंकर सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि उन्होंने रेल मंत्री को अवगत कराया कि गर्मियों की छुट्टियों में मुंबई में रह रहे उत्तर भारतीय समाज के लोग अपने गांवों में शादी-विवाह, पारिवारिक आयोजनों और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में यात्रा करते हैं। ऐसे में ट्रेनों पर भारी दबाव पड़ता है, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है। उन्होंने मुंबई से उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाने और सुविधाओं में सुधार करने का आग्रह किया।

वंदे भारत ट्रेन और जौनपुर में रेल यार्ड की मांग

कृपा शंकर सिंह ने उत्तर भारत विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के तीर्थ स्थलों तक वंदे भारत ट्रेन चलाने का भी अनुरोध किया। उन्होंने रेल मंत्री को यह भी बताया कि मुंबई में रह रहे उत्तर प्रदेश के प्रवासियों में से हर छठा व्यक्ति जौनपुर का है, इसलिए मुंबई से जौनपुर के लिए एक वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाए और जौनपुर में एक रेल यार्ड बनाया जाए

रेल मंत्री ने दिए आश्वासन

कृपा शंकर सिंह ने बतायाकी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनके सभी प्रस्तावों को ध्यानपूर्वक सुनकर सकारात्मक सहमति जताई और संबंधित अधिकारियों को इस पर कार्यवाही के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए मुंबई से उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों की संख्या पहले ही बढ़ाई गई है और जल्द ही और अधिक ट्रेनों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके। इस मौके पर वाराणसी पिंडरा के विधायक डॉ अवधेश सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां