गेंदा की खेती कर लाखों का मुनाफा कमा रहे है जनपद के प्रगतिशील कृषक सद्दाम हुसैन

जौनपुर – जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा ने अवगत कराया है कि प्रगतिशील कृषक सद्दाम हुसैन ग्राम भकड़ी विकासखंड बक्शा का कहना है कि परम्परागत खेती से हट कर कुछ अलग करने हेतु गेंदा की खेती एक अच्छा विकल्प है जिसमे कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है और अपनी आय दुगनी किया जा सकता है वर्ष मे तीन बार गेंदा की खेती की जा सकती है गेंदा की फूलो की मांग निरंतर बढ़ रही है जिससे किसानों की आय एवं उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने हेतु सरकार जोर दे रही है।


प्रगतिशील कृषक सद्दाम हुसैन द्वारा लगभग 1.2 हे0 में गेंदा की खेती की गयी है जिसकी सिचाई स्प्रिंकलर पद्धति द्वारा कर रहे है जिससे सिचाई पर कम खर्च आता है और पानी की बचत भी होती है। फसल भी हरी भरी एवं स्वस्थ रहती है जिससे गेंदा के फूलो का उत्पाद भी दुगना होता है और फूलो की माला बनाकर मंडी में बेचा जाता है जिससे अच्छा मुनाफा मिलता है जिससे किसान को सालाना कम से कम 2 लाख से 4.5 लाख रु का मुनाफा होता है और अन्य कृषको के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहे है।


इनका कहना है कि उद्यान विभाग से स्प्रिंकलर का लाभ मिलने से गेंदा की खेती से अच्छा उत्पादन हुआ है जिससे पहले से अधिक लाभ मिला है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां