गेट का बूम टूटने से दो घण्टे से ज्यादा लगा रहा जाम


जौनपुर- जफराबाद स्टेशन की पूर्वी रेलवे क्रासिंग का बूम शनिवार की रात को टूटने से दो घण्टे से ज्यादा जाम की स्थिति बनी रही।लोग काफी हलकान हुए।लोग दूसरे रास्ते से निकलने को मजबूर हो गए।
जौनपुर से जफरबाद मार्ग पर स्थित ऊक्त रेलवे क्रासिंग पर सैकड़ों की संख्या में लोगों का आना जाना रहता है।रात लगभग साढ़े नौ बजे ऊक्त क्रासिंग का बूम अचानक अपने आप टूट कर लटक गया।जिसके चलते क्रासिंग के दोनो तरफ धीरे धीरे वाहनों की लंबी कतार लग गयी।कुछ लोकल लोग तो अपने वाहन को पश्चिमी क्रासिंग तो कुछ लोग जफरबाद थाने की तरफ जाने वाली सड़क से निकल गए।परन्तु काफी वाहन वही खड़े रहे।वहां पर कुछ देर बाद पहुंचे रेलवे कर्मियों ने बताया कि इसे बनाने के लिये अधिकारियों को बता दिया गया है।सूचना देने के एक घण्टे बाद टीम पहुंची।लगभग ढाई घण्टे बाद 12 बजे रात को बूम ठीक हुआ।उसके बाद इंतजार करने वाले लोग अपने गंतव्य को निकले।यही स्थिति अगर दिन में होती तो शायद वाहनों के जाम से हड़कंप मच जाता।


।

  • Related Posts

    जौनपुर -कैकेयी को मंथरा ने दो वरदानों की दिलायी याद

    जौनपुर भाजपा के बरिष्ठ नेता एवं समाज सेवी ज्ञान प्रकाश सिंह नेतृत्व मे बी आर पी इंटर कॉलेज मे हो रही नव दिवसीय आज…

    Continue reading
    माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं : पं. रजनीकांत द्विवेदी

    श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन मानव जीवन, संस्कार और मातृ ऋण का बताया महत्वव्यासपीठ से विनीत सेठ ने लिया आशीर्वादजौनपुर। नगर के विवाह मैरेज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा: डा. एहतेशाम

    जौनपुर -कैकेयी को मंथरा ने दो वरदानों की दिलायी याद

    जौनपुर -संतुष्ट व्यक्ति पर हीहोती हैहर परिस्थिति में भगवान की कृपा : पंडित रजनीकांत द्विवेदी, कथा व्यास

    माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं : पं. रजनीकांत द्विवेदी

    जौनपुर -श्रीराम की बाल लीलाओं और अहिल्या उद्धार के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोरअयोध्या में प्रभु श्रीराम के प्राकट्य का मनोहारी वर्णन, अहिल्या उद्धार प्रसंग से मिला करुणा और मर्यादा का संदेश

    जौनपुर -शहर में आज निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा,शहर‌ की प्रतिष्ठित फर्म गहना कोठी परिवार की तरफ से विवाह मैरेज हॉल में 23अकटूबर से 29अकटूबर तक होगा धार्मिक अनुष्ठान-विवेक सेठ एंड ब्रदर्स