चर्चा का विषय बने हुये हैं जौनपुर के प्रत्याशी अशोक सिंह


हेलीकाप्टर से प्रचार करने उतरे समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
जौनपुर। इस लोकसभा चुनाव में एक नाम खासा चर्चा में है। वह नाम है समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह का जो लोकसभा सदर से प्रत्याशी हैं। देखा गया कि कभी बैलगाड़ी तो कभी हेलीकॉप्टर से चुनावी रण में गर्दा उड़ा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को नगर के बीआरपी कॉलेज के मैदान पर हेलीकॉप्टर से पहुंचकर श्री सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। उनकी जनसभा में अच्छी—खासी भीड़ उमड़ी रही। इसके बाद उन्होंने धनियामऊ, सरायहरखूू और मुगराबादशाहपुर में आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद और समर्थन मिला तो जिले में विकास की गंगा बहा दूंगा। बीआरपी में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने गाना भी गाया जिसे सुनकर समर्थकों और जनता ने तालियों से उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि मैं यहां से सांसद चुना जाता हूं तो शाहगंज में बंद गन्ना मिल को पुनः चालू करवाऊंगा। कुल मिलाकर अशोक सिंह इस समय जिले की सियासत में चर्चा और आकर्षण का केंद्र बने हुये हैं।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान