चोरों ने शाम ढलते ही पत्रकार के घर को खंगाला,नगदी सहित दो लाख के गहने उड़ाए


जौनपुर।लाइनबाज़ार क्षेत्र के चंद्रिका सिंह कालोनी में शनिवार की रात लगभग नौ बजे चोरों ने एक पत्रकार के घर को निशाना बनाया।चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए उसके बाद उन्होंने कई अलमारियों को तोड़ डाला।आलमारी के लॉकर को तोड़कर सात हजार रुपये नगद सहित लगभग दो लाख का गहना उठा ले गए।
एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार उमेश मिश्रा ने लाइन बाज़ार क्षेत्र चंद्रिका सिंह कालोनी में मकान है।पिछले कुछ दिनों से उनका परिवार गांव में रहता है।मकान पर उनका पुत्र रहता है।शनिवार की शाम को छह बजे उनका पुत्र गांव चला गया।नौ बजे श्री मिश्र अपनी पत्नी के साथ जब मकान पर पहुंचे तो देखा।ढाई घण्टे में घर मे किसी की मौजूदगी नही होने का फायदा उठाते हुए चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़ घर में घुस गए और बारी बारी से सभी कमरों की आलमारी का ताला व लॉकर तोड़कर पूरे घर को खंगाल डाला।उमेश मिश्रा ने बताया कि चोर एक सोने कि चैन, चांदी का प्लेट,नारियल,सुपारी, पायल सहित कुछ गहने सहित व सात हजार नगदी उठा ले गए।पीड़ित ने घटना की सूचना पर सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता को दी गयी। उन्होंने तत्काल टीडी कालेज चौकी प्रभारी अरविंद यादव को मौके पर भेजा।उन्होंने रात से ही कालोनी में लगे सीसी कैमरे की जांच पड़ताल शुरू कर दिया।ज्ञात हो पिछले वर्ष कालोनी के नरेंद्र बहादुर सिंह के आवास पर 14 नवम्बर की रात को सात लाख रुपये के गहने की चोरी हुई थी।कालोनी के ही अखिलेश सिंह की बॉइक सहित कई अन्य चोरी हुई की घटना हुई है।इस घटना से पूरे कालोनी के लोग दहशत में है।
सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि घटना के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है।बहुत जल्द ही इस घटना का खुलासा हो जाएगा।

  • Related Posts

    चार दशक पुराने मुकदमे का मध्यस्थता से हुआ निस्तारण

    जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थता अभियान के तहत करीब चार दशक पुराने मुकदमे का सुलह-समझौते के माध्यम से सौहार्दपूर्ण निस्तारण कराया गया।…

    Continue reading
    KISNA ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने एक्सक्लूसिव की आउटलेट का किया शुभारंभ

    किसना ने उत्तर प्रदेश में किया विस्तार जौनपुर, उत्तर प्रदेश, 28 अक्टूबर: KISNA डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर से बीजेपी ने व्योम सिंह पटेल को बनाया जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा, बधाई देने वालों का लगा तांता

    चार दशक पुराने मुकदमे का मध्यस्थता से हुआ निस्तारण

    जौनपुर के डॉ. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपतिटीडी कॉलेज में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष से बीएचयू के प्रोफेसर तक का तय किया सफर

    KISNA ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर में अपने एक्सक्लूसिव की आउटलेट का किया शुभारंभ

    बृजभूषण शरण सिंह का संदेश—गांव हमारी जड़, इससे जुड़े रहना जरूरी जौनपुर में श्रीराम कथा में शामिल हुए पूर्व सांसद, भव्य स्वागत के बीच राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणी करने से किया इनकार

    जौनपुर -किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा: डा. एहतेशाम