छात्र—छात्राओं को रोली टीका लगाकर सीएमओ ने किया स्वागत



केराकत परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश उत्सव आयोजित
फूल, पत्ते, झंडियों एवं गुब्बारों से सजाया गया विद्यालय

केराकत, जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र में संचालित परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रधानाध्यपक अखिलेश यादव की अध्यक्षता में प्रारंभ किया गया। ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय पुनः 1 जुलाई को खुलने पर ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों को फूल, पत्तों, झंडियों एवं गुब्बारों से सजाया गया। सरकार द्वारा निर्गत निर्देश के क्रम में सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह सुबह 10 बजे तरियारी गांव में स्थित प्राथमिक विधालय पहुंचीं जिन्होंने विद्यालय में उपस्थित नव प्रवेशी छात्र—छात्राओं का रोली टीका लगाकर स्वागत किया। साथ ही विद्यालय के मेधावी छात्र—छात्राओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया। संचारी रोग पखवारा कार्यक्रम के तहत साफ—सफाई और उसके परिणामों के बारे में भी जानकारी दिया।
इस अवसर पर अध्यापक अजीत शंकर यादव, शशि यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरुण कन्नौजिया, नेत्र परीक्षण अधिकारी धीरज सिंह, चीफ फार्मासिस्ट सुनील सिंह सहित विद्यालय के अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान