जनसुनवाई में बैंकिंग अनियमितता का खुलासा, जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से पीड़िता को मिली राहत

जनसुनवाई में बैंकिंग अनियमितता का खुलासा, जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से पीड़िता को मिली राहत

बिना सहमति बीमा मद में कटी धनराशि लौटाई गई, प्रशासन ने निष्पक्ष कार्रवाई का दिया भरोसा

जौनपुर- जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की जनसुनवाई के दौरान बैंकिंग सेवाओं से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया, जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाया गया। ग्राम व पोस्ट मुरादगंज, थाना लाइनबाजार, जौनपुर निवासी श्रीमती माधुरी देवी पत्नी विजय कुमार ने बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा जेसीज चौराहा के अपने खाते से संबंधित लेन-देन एवं धनराशि निकासी को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनकी जानकारी और सहमति के बिना ही खाते से बीमा मद में धनराशि स्थानांतरित कर दी गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंक शाखा प्रबंधक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक अभिलेखों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए। शुक्रवार को प्रकरण की सुनवाई की गई, जिसमें बैंक द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की गहन जांच की गई। जांच के उपरांत शिकायत को सही पाए जाने पर संबंधित धनराशि शिकायतकर्ता श्रीमती माधुरी देवी को उपलब्ध कराई गई।


धनराशि प्राप्त होने पर श्रीमती माधुरी देवी ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा श्रीमती माधुरी देवी को कंबल भी वितरित किया गया।


जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद में बैंकिंग सेवाओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने जनपदवासियों को आश्वस्त किया कि बैंकिंग एवं वित्तीय मामलों में आमजन के हितों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भविष्य में भी इस प्रकार की शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जाएगा, ताकि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय न हो।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान