जिलाधिकारी/अध्यक्ष  रेडक्रास सोसाइटी रविंद्र कुमार मांदड़ द्वारा जनपद में शुरू की गई मिशन समर्थ के तहत दिव्यांग बच्चों की करेक्टिव सर्जरी का अभियान तीव्रता से चलाया जा रहा है

जिलाधिकारी/अध्यक्ष  रेडक्रास सोसाइटी रविंद्र कुमार मांदड़ द्वारा जनपद में शुरू की गई मिशन समर्थ के तहत दिव्यांग बच्चों की करेक्टिव सर्जरी का अभियान तीव्रता से चलाया जा रहा है। जनपद मे दिव्यांग बच्ची रूही यादव बरसठी ,ट्विंकल  रामपुर, अंजलि रामनगर, आकाश पटेल  बरसठी,हनीष गौतम  बरसठी  का निःशुल्क ऑपरेशन एसआर एस हॉस्पिटल में आर्थोपेडिक सर्जन डॉ0 अभय सिंह द्वारा किया गया था।  पांच  दिव्यांग बच्चो की सफलतापूर्वक शनिवार  को सर्जरी हुई जिनको डिस्चार्ज  किया गया।अब तक जनपद के 10  गरीब बच्चों की करेक्टिव सर्जरी  हो चुकी है।    जिसके  क्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़, और रेडक्रास  टीम द्वारा  अस्पताल में जाकर बच्चों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली गई और उन्हें  बुके, चॉकलेट और फल भी दिया गया।  जिलाधिकारी ने उनके अभिभावकों से कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं है बहुत जल्द उनके बच्चे सामान्य जिंदगी जीने लगेंगे।जिलाधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत 03 से 10 वर्ष तक के बच्चों जो पैरों अथवा हाथों से विकलांग है उनकी करेक्टिव सर्जरी का अभियान चल रहा है।  इस कार्यक्रम में जनपद  रेड क्रॉस सोसाइटी, बाल विकास विभाग,स्वास्थ्य विभाग का सहयोग लिया जा रहा है।    इस अवसर पर सचिव रेडक्रास डॉ० मनोज वत्स, जिला कार्यक्रम अधिकारी आर.बी.सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपक चौबे, प्रकांत दुबे, हर्ष सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान