जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

पुल पर सुरक्षात्मक जाली लगाएं जाने के दिए गए निर्देश

जौनपुर, 30 अक्टूबर — जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सद्भावना पुल एवं शास्त्री ब्रिज पर अभी तक सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षात्मक जालियाँ न लगाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र सुरक्षात्मक जाली लगाएं जाने के कार्य को प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध कट बनाने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा पर 20 किलोमीटर की परिधि में आने वाले गांवों के नाम स्पष्ट रूप से अंकित कराए जाएं और रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को रोका जा सके।
जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक, एनएचआई को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित किए जाएं। उन्होंने रोड सेफ्टी ऑडिट न कराए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि मड़ियाहूं हाईवे के अवैध कट को दिसंबर माह तक पूर्णतः बंद करा दिया जाए। साथ ही सेंट पैट्रिक स्कूल के सामने स्थित ब्लैक स्पॉट के दृष्टिगत शीघ्र सड़क चौड़ीकरण के कार्य को कराया जाए।
जिलाधिकारी ने एनएचआई की सड़कों पर बारिश के उपरांत उगी झाड़ियों को तत्काल कटवाने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व) अजय अंबष्ट, सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां