जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस के जवानों ने बंधवाई रखी

काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी महोत्सव पर प्रदर्शनी का किया गया अवलोकन

वीर सपूतों को याद कर किया गया नमन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, भूतपूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान

स्वच्छता की दिलाई गई शपथ

जौनपुर 08 अगस्त–‘- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्ति के अद्वितीय अध्याय काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगाठ के शताब्दी महोत्सव के समापन कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में किया गया।


           कार्यक्रम का शुभारम्भ सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह ’’प्रिन्सू’’, जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह, जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया।


          सदस्य विधान परिषद के द्वारा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्ति के अद्वितीय अध्याय काकोरी ट्रेन एक्शन की प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। उन्होने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
         लखनऊ में आयोजित काकोरी महोत्सव के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया और मा0 मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया।


          शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम भूतपूर्व सैनिक कैप्टन अजीत पांडे, राजबहादुर पाल, के.के. सिंह, लालचन्द मौर्य, संतोष कुमार यादव, देवेन्द्र कुमार सिंह, पन्ना लाल, राम निरंजन सहित अन्य भूतपूर्व सैनिको और स्वतन्त्रता सेनानी के परिजनों और एनसीसी के अधिकारियों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


           सदस्य विधान परिषद ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन की घटना अंग्रेजो को चुनौती देने वाली घटना थी। इस घटना ने पूरे भारत को एक सूत्र में पिरो कर राष्ट्रवाद और स्वतन्त्रता के लिए सबको प्रेरित किया। जन-जन में देश के आजादी के लिए एक भावना जागृत किया कि देश को आजाद कराना ही है।


          जिलाधिकारी ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन की घटना अंग्रेजों के लिए एक चुनौती थी। हमारे देश के वीरों ने अपने प्राणों को राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। उस दौर को याद करने पर हमारी आंखो में आंसू आ जाएंगे। हम सभी आज उन वीर सपूतों, शहीदों स्वतत्रंता संग्राम सेनानियों को नमन करते है।


मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आज का दिन उन वीरों को याद करने का दिन है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
          कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।
           बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने देश भक्ति गीत ’’ए मेरे प्यारे वतन तुझपे दिल कुर्बान’’ और ’’हर करम अपना करेंगे, ए वतन तेरे लिए’’ गाकर सबको राष्ट्रप्रेम से ओत प्रोत कर दिया।


           मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा उपस्थित लोगों को स्वच्छता के लिए शपथ दिलायी गई।
          विवेक मिश्रा वरदान, कुसुमलता, विकास सिंह रागी और टीडी इन्टर कालेज की अनुराधा ने देश भक्ति गीत गाया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
        इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इन्दनन्दन सिंह, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित भूतपूर्व सैनिकगण सहित अन्य उपस्थित रहे।


          इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर उ0प्र0 राज्य ग्रामीण अजीविका मिशन के तत्वाधान में रक्षाबन्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और छात्राओं ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस के जवानों की कलाईयों में राखी बांधते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान नवचयनित पुलिस के लगभग 1000 जवानों के कलाइयों में राखी बांधी गई। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।

  • Related Posts

    मिस्टर फ्रेशर नवीन और मिस फ्रेशर का खिताब अनन्या को पीयू में ‘लहर 2025’ फ्रेशर्स पार्टी, नई प्रतिभाओं ने जीता दिल

    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के वित्त एवं नियंत्रण विभाग में सत्र 2025–27 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत हेतु भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित रज्जू भैया…

    एसआईआर के लिए मेगा कैंप,भरे गए एक हजार से ज्यादा फार्म

    जफराबाद।स्थानीय कस्बे में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को एसआईआर के लिए मेगा कैंप लगाया गया।मेगा कैम्प में एक हजार से ज्यादा फार्म भरे गए।खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिस्टर फ्रेशर नवीन और मिस फ्रेशर का खिताब अनन्या को पीयू में ‘लहर 2025’ फ्रेशर्स पार्टी, नई प्रतिभाओं ने जीता दिल

    एसआईआर के लिए मेगा कैंप,भरे गए एक हजार से ज्यादा फार्म

    भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण के सम्बन्ध में सभासदों के साथ बैठक हुयी संपन्न

    25 नवंबर की परीक्षा अब 30 नवंबर को होगी आयोजित

    गोमती नदी में नहाते समय डूबे युवक की चौथे दिन मिली लाश

    छात्रों के भविष्य को आकार देने के लिए आमंत्रित: नेहल