डीएम के नेतृत्व में काकोरी ट्रेन एक्शन की 100 वी वर्षगाँठ पर निकाली गई प्रभात रैली,गोष्ठी का भी हुआ आयोजन

जौनपुर ——- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रान्ति के अद्वितीय अध्याय काकोरी ट्रेन एक्शन की 100 वीं वर्षगाठ के शताब्दी महोत्सव के समापन के अवसर पर जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह से गांधी तिराहे तक प्रभात फेरी निकाली गई और अम्बेडकर तिराहे पर गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।


जिलाधिकारी के द्वारा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी और महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया।
गोष्ठी के दौरान मा0 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर मनोरमा मौर्या ने अपने सम्बोधन में कहा कि अनेक वीर जवानों की शहादत से हमें यह आजादी मिली है, इसे हमे अक्षुण्ण रखना है और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रखना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में हर घर तिरंगा कार्यक्रम लगातार चल रहा है। काकोरी ट्रेन एक्शन के द्वारा बलिदानियों ने अंग्रेजों को चुनौती देने का कार्य किया था। आज उसी दिवस को याद किया जा रहा है और उन वीर सपूतों के बलिदान को याद किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, परियोजना निदेशक के. के. पाण्डेय अध्यक्ष नगर पालिका प्रतिनिधि रामसूरत मौर्या, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नव प्रशिक्षित आरक्षी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें : जिलाधिकारी

    जौनपुर, 20 अप्रैल — जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने रविवार की देर रात रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उन्हें भविष्य में अपने दायित्वों…

    Continue reading
    जौनपुर में लू का खतरा बढ़ा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    जौनपुर, 20 अप्रैल 2026 (सू0वि0)। जनपद में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लू एवं गर्म हवाओं से बचाव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नव प्रशिक्षित आरक्षी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें : जिलाधिकारी

    जौनपुर में लू का खतरा बढ़ा, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    सिंह टेलीकॉम मड़ियाहूं का वीवो स्मार्ट मोबाइल एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य उद्घाटन

    गुरु तेग बहादुर साहेब तपोस्थली के पर्यटन विकास का शिलान्यास, 91.64 लाख से होगा सौंदर्यीकरण

    सीबीएसई 10वीं बोर्ड 2026 में रिकॉर्ड सफलता

    जौनपुर में उभरेगा क्रिकेट का नया केंद्र, निःशुल्क प्रशिक्षण से निखरेंगी प्रतिभाएं