कविवर रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि मनाई गई–

जौनपुर — शहर के आर.एन. टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज गुरुवार को ‘ रवीन्द्रनाथ टैगोर के पुण्यतिथि पर काव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. पी. के. सिंह एवं संस्थापिका डॉ. शीला सिंह के कर कमलों द्वारा टैगोर जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प माल्यार्पण के साथ संपन्न किया गया।
उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अपने काव्य पंक्तियों एवं भाषण के माध्यम से उपस्थित लोगों के मन को मोह लिया।


विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सिंह जी ने भाव भीनी श्रद्धांजलि देते हुएअपने संबोधन में कहा कि टैगोर जी के आचरण व सिद्धांतों के आधार पर ही एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है।उन्होंने ‘एकला चलो रे’ नारे पर विशेष बल देते हुए बताया कि श्रेष्ठ कर्म अकेले ही किया जाता है,इसके लिए किसी साथी की आवश्यकता नहीं पड़ती है। श्रेष्ठ कर्म करके समाज के लिए आदर्श स्थापित करना ही मानव मात्र का संकल्प होना चाहिए।
संस्थापिका डॉ. शीला सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को गुरुदेव के पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहेl

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां