जिला अग्निशमन अधिकारी की तत्परता से सड़क दुर्घटना में लहूलुहान चालक की मदद कर बचाई जान , परिजन हुए संतुष्ट , त्वरित मदद पर जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद

जौनपुर — जिला अग्निशमन अधिकारी ने अपनी टीम के साथ शहर की नईगंज में सड़क दुर्घटना में लहू-लुहान स्थिति में चालक की तुरंत मदद कर बचाई जान परिजनों ने जिला प्रशासन के प्रति अपने संतुष्टि जताते हुए धन्यवाद व ज्ञापित किया l

मिली खबरों के अनुसार फायर स्टेशन चौकियां जौनपुर को सूचना मिली कि एक व्यक्ति नई गंज में एक्सीडेंट से गाड़ी में फंसा है।तत्काल FSO Jaunpur नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में एक फायर/रेस्क्यू टीम अत्याधुनिक रेस्क्यू इक्विपमेंट के साथ प्रस्थान हुई।पहुंच कर देखा कि एक व्यक्ति गाड़ी(छोटा हाथी) न o UP 62 CT 8640 में आगे ड्राइवर सीट पर बैठा है जिसके नीचे दोनों पैर आगे से गाड़ी एक्सीडेंट में चिपक जाने के कारण पूरी तरह से फंसा है।तुरंत कॉम्बी टूल से सावधानी पूर्वक जगह जगह गाड़ी की बॉडी को काटकर उसे सुरक्षित बाहर निकाल कर एम्बुलेंस से हॉस्पिटल उसके परिवार,पत्नी के साथ भेजा गया।पीड़ित ड्राइवर सत्यम पुत्र मुन्ना लाल गुप्ता उम्र 30 वर्ष ,निवासी स्थानीय नई गंज जौनपुर का था।उसके द्वारा कतिपय कारणों/नींद से रोड पर खड़ी एक डीसीएम में तेज टक्कर हो जाने से यह घटना हुई बताया गया।मौके पर prv 2370 थी।मौजूद जन समूह द्वारा फायर यूनिट के तत्परता पूर्ण कार्य की बहुत सराहना की गई।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान