जेब्रा के सामूहिक विवाह के लिये आगे आयें लोग: अभय जायसवाल


मछलीशहर चेयरमैन प्रतिनिधि ने लोगों से किया सहयोग का आह्वान
मछलीशहर, जौनपुर। सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आगामी 7 दिसम्बर को सर्वधर्म सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया गया है। उसकी तैयारियां भी काफी जोर—शोर से की जा रही हैं।
इसी के बाबत नगर पंचायत मछलीशहर चेयरमैन के प्रतिनिधि एवं युवा भाजपा नेता अभय जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि दहेज प्रथा की इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिये उपरोक्त आयोजन सामूहिक शक्ति से प्रयास करने की आवश्यकता है। इसमें सभी धर्म एवं जातियों के विवाह योग्य जोड़े सम्मिलित हो सकते हैं। बिना किसी भेदभाव के दाम्पत्य सूत्र में बंधेंगे।
उन्होंने कहा कि इच्छुक जोड़ों के माता-पिता एवं अभिभावक जिला मुख्यालय सहित जिले की समस्त तहसीलों में स्थापित केंद्रों से जानकारी प्राप्त कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। श्री जायसवाल ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कराने की अपील करते हुये कहा कि दहेज एक ज्वलंत मुद्दा है। हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि समाज से इसे दूर करने का दृढ़ संकल्प लें।
003

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह