पुलिस ने 3 मनचलों को किया गिरफ्तार

Oplus_16908288


सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पुलिस ने महिलाओं व छात्राओं पर अश्लील इशारे व फब्तियां कसने वाले 3 मनचलों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्यवाही से शोहदों ने दहशत व्याप्त है।
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह को कस्बे के मुख्य बाजार तथा एसआई अनिल यादव को राजकीय बालिका विद्यालय के पास, एसआई जयदीप को जमैथा के अखड़ो घाट पुल के पास मय एन्टी रोमियो फोर्स के साथ तैनात रहकर शोहदों पर कार्यवाही का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर तीनों स्थानों पर पुलिस की टीम सक्रिय हो गयी।
चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह ने हमराही दुर्गेश पाण्डेय आदि के साथ कस्बे के मुख्य बाजार से राजन चौहान पुत्र जयदीप चौहान निवासी मलक बहादुरपुर
को फब्तियां कसते गिरफ्तार कर लिया। एसआई अनिल यादव ने हमराहियों के साथ राजकीय बालिका इंटर कालेज के सामने छात्राओं पर अश्लील इशारे करने वाले मनचले पप्पू यादव पुत्र बांके लाल यादव निवासी काजीअ हमदनूर कस्बा जफराबाद को पकड़ लिया। एसआई जयदीप ने हमराहियों के साथ अखड़ो घाट पुल के समीप मनचले सुनील यादव पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी तरीयारी थाना केराकत को महिलाओं पर फब्तियां कसते तथा अश्लील गाना गाते समय गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों पर बीएनएस की धारा 296 के तहत कार्यवाही की गई है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न