जौनपुर प्रेस क्लब द्वारा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह व अध्यक्षता भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने की-

जौनपुर—-जौनपुर प्रेस क्लब परिवार द्वारा शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में शुक्रवार की शाम राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र सरकार के गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह व कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता,समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री सिंह ने कहा कि जौनपुर प्रेस क्लब द्वारा इस भव्य कवि सम्मेलन की शुरुआत जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष रहे कपिल देव मौर्य ने की थी, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे, जिनकी याद में निरंतरता बनाए रखने के लिए वर्तमान जिला अध्यक्ष शंभू सिंह जिला महामंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह व उनकी पूरी टीम द्वारा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के कार्यक्रम को आज भव्य रूप से आयोजित किया गया है, उन्होंने मंच के माध्यम से श्री कपिल देव जी के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि जब-जब जौनपुर प्रेस क्लब द्वारा जनपद जौनपुर में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, स्वर्गीय श्री कपिल देव मौर्य जी बराबर याद आते रहेंगे,जिस पर उन्होंने कहा कि यहां वही बातें चरितार्थ होगी- मैं अकेला ही चला था जानिव-ए मंजिल मगर, लोग आते गए और कारवां बढ़ता रहा, और उन्होंने स्वयं द्वारा रचित कुछ कविताएं भी सुनाई, जिसकी श्रोताओं ने भरपूर सराहना की ।

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि जनपद के लोकप्रिय ,जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र सिंह ने कहा कि कविता मन मस्तिष्क को झंकृत करने एवं मनोविकारों को दूर करने का एक उत्तम उपाय है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह ने कहा कि कवि सम्मेलन के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को ज्यादा समय नहीं लेना चाहिए, श्रोता कविता सुनने आते हैं भाषण नहीं। उन्होंने कहा कि कवि, कविता के समापन के बाद जब अपने घर लौटता है तो उसकी पत्नी देखती है कि उसका झोला भरा है, तब तो रोटी घर बनेगी नहीं तो अगर झोला खाली मिला तो उसके घर विषम परिस्थिति उत्पन्न हो जाती है। फिलहाल यह बीते जमाने की बातें है । इस कार्यक्रम में लोक सेवा आयोग के निवर्तमान सदस्य एवं ख्यातिलब्ध समाजशास्त्री प्रो0 आर0एन0 त्रिपाठी, भाजपा जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश सिंह भाजपा जिला महामंत्री सुशील मिश्रा व अपर जिलाधिकारी/सी0 आर 0ओ0 अजय अम्बष्ट, एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव,शहर के वरिष्ठ ऑर्थो सर्जन डॉक्टर अवनीश सिंह, वरिष्ठ सर्जन डॉ0 लाल बहादुर सिद्धार्थ, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह , ऋतुराज सिंह छोटू, नगर पालिका परिषद जौनपुर के प्रतिनिधि के रूप में डॉ0रामसूरत मौर्या, जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉक्टर सरफराज खान सहित तमाम अति सम्मानित अतिथियों ने काव्य की रसधारा का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में स्वागत सम्मान का कार्यक्रम सलमान शेख एवं कवि मंच का संचालन हास्य कवि सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने किया। उत्तर प्रदेश‌ के प्रयागराज की धरती से पधारे अखिलेश द्विवेदी , प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पधारे ओज कवि अतुल बाजपेई, रायबरेली से पधारे कवि हास्य व्यंग नर कंकाल, बाबा विश्वनाथ की पवित्र पावन नगरी वाराणसी से पधारे हास्य एवं व्यंग के सुविख्यात कवि लालजी यादव उर्फ झगड़ु भैया, प्रतापगढ़ की धरती से पधारी गीत ग़ज़ल की कवयित्री प्रीति पांडेय, जौनपुर की कवयित्री विभा तिवारी द्वारा उद्बोधित काव्य की रसधारा का सभी ने भरपूर आनंद उठाया। अतिथियों अतिथि के रूप में निमंत्रित करने एवं स्वागत सम्मान के लिए जौनपुर प्रेस क्लब के मुख्य संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता मड़ियाहूं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह गौतम , जौनपुर प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष शंभू सिंह सोलंकी ,महामंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह, संरक्षक राकेश कान्त पांडेय ,जिला उपाध्यक्ष कुंवर दीपक सिंह, अजय सिंह, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव (दीपक श्रीवास्तव) अवधेश तिवारी, जिला संगठन मंत्री शीतला प्रसाद मौर्य, डा0 लल्लन मौर्य, सरस सिंह , बदलापुर के तहसील अध्यक्ष हुबलाल यादव , वह शाहगंज तहसील के अध्यक्ष चन्दन कुमार जायसवाल पूरी टीम के साथ कार्यक्रम में अपने महत्वपूर्ण सहभागिता निभाए।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न