जौनपुर के व्यापारियों ने व्यापारी शहीद दिवस पर साथियों को दी श्रद्धांजलि


जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित व्यापारी शहीद दिवस पर एक सभा अहियापुर मोड़ पर स्थित रामजानकी मंदिर पर जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में हुई जहां जिलाध्यक्ष ने शहीद दिवस पर शहीद हुए व्यापारियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा किए गए व्यापारी हित की बातों को विस्तृत रूप से बताया। इसी क्रम में नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने शहीद व्यापारियों को श्रद्धांजलि देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में कुल 14 व्यापारी अभी तक शहीद हुए हैं जिनको हम लोग 26 मई को याद करते हैं। आप सभी ने व्यापारी समस्याओं का निवारण करते-करते अपने प्राणों की आहूति दे दिये जिसमें अपने जनपद के मुफ्तीगंज से अशोक राय का भी नाम शामिल है। इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि ने व्यापारियों को एकजुट रखकर सभी समस्याओं का निवारण का आह्वान करते हुये व्यापारी लड़ाई में हमेशा आगे रहकर सहयोग की बात कही। इसी क्रम में प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर, युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, जिला संरक्षक राजदेव यादव, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, नगर महामंत्री मुन्ना लाल अग्रहरि, यशवन्त साहू, अनिल वर्मा, लोकेश साहू, डी.के. अग्रहरि, संतोष साहू ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर तीर्थराज गुप्ता, रामकुमार जायसवाल, जागेश्वर केसरवानी, अरविन्द जायसवाल, नीरज शाह, विकास जायसवाल, नर्वदेश्वर केसरवानी, राकेश जायसवाल, अभिषेक सेठ, राम आसरे साहू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष संतोष साहू ने किया। अन्त में नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान