जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

जौनपुर- मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर द्वारा जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन और महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के निर्देशों के अनुपालन में प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के 17 चिकित्सा अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण और समायोजन किया गया है।।
जारी आदेश के तहत, चिकित्सा अधिकारियों को उनके नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है और संबंधित नियंत्रक अधिकारियों को उन्हें तत्काल कार्यमुक्त करने के लिए कहा गया है। स्थानांतरित चिकित्सकों का मई 2026 का वेतन उनके नवीन तैनाती स्थान से आहरित किया जाएगा।
स्थानांतरित चिकित्सा अधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
डा० देवेन्द्र पाल: सामु०स्वा०केन्द्र सुजानगंज से प्रा०स्वा०केन्द्र बेलवार।
डा० धर्मेन्द्र प्रताप सिंह: सामु०स्वा०केन्द्र डोभी से प्रा०स्वा०केन्द्र हीरापुर मचहटी।
डा० विवेक यादव: सामु०स्वा०केन्द्र डोभी से प्रा०स्वा०केन्द्र भन्नौर।
डा० कृष्ण कुमार: सामु०स्वा०केन्द्र डोभी से प्रा०स्वा०केन्द्र बर्राह।
डा० गौरव सिंह: सामु०स्वा०केन्द्र बदलापुर से प्रा०स्वा०केन्द्र नाभीपुर।
डा० कोविदेन्द्र त्रिपाठी: सामु०स्वा०केन्द्र बदलापुर से प्रा०स्वा०केन्द्र गद्दोपुर।
डा० अंकित शर्मा: सामु०स्वा०केन्द्र रामनगर से प्रा०स्वा०केन्द्र गुतवन।
डा० रमेश चन्द्रा: सामु०स्वा०केन्द्र धर्मापुर से सामु०स्वा०केन्द्र सुईथाकला।
डा० ओमप्रकाश: प्रा०स्वा०केन्द्र सतहरिया से सामु०स्वा०केन्द्र मेहरावां।
डा० महेश प्रसाद विन्द: सामु०स्वा०केन्द्र सतहरिया से प्रा०स्वा०केन्द्र तरहटी।
डा० संजीव कुमार यादव: सामु०स्वा०केन्द्र शाहगंज से सामु०स्वा०केन्द्र आदमपुर।
डा० रविराज: सामु०स्वा०केन्द्र बदलापुर से सामु०स्वा०केन्द्र आदमपुर।
डा० रोहित लाल: सामु०स्वा०केन्द्र आदमपुर से प्रा०स्वा०केन्द्र समसपुर।
डा० राकेश कुमार: राज०पुरुष चिकि०शाहगंज से सामु०स्वा०केन्द्र मड़ियाहूं।
डा० रनबहादुर यादव: राज०पुरुष चिकि०शाहगंज से प्रा०स्वा०केन्द्र गम्भीरन।
डा० मनोज कुमार गौतम: सामु०स्वा०केन्द्र सिरकोनी से प्रा०स्वा०केन्द्र परियावां।
डा० फहीम अहमद: ट्रामा सेन्टर हौज से प्रा०स्वा०केन्द्र रन्जीतपुर।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां