जौनपुर मे 24 मंडल मे से 16 मंडलो के पदाधिकारियो की घोषणा हुई

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें
भाजपा जौनपुर के कुल 24 मंडलों में 16 मंडलों के पदाधिकारियों की घोषणा शनिवार को जारी की गई। 16 सदस्यीय नई टीम में संगठन ने तीन-तीन महिला नेत्रियों को भी स्थान दिया है।

जाति वर्ग का ध्यान रखने के साथ पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को भी समायोजित करने की कोशिश की गई है। नौपेड़वा, मुंगराबादशाहपुर, तरहटी, पवारा, बेलवार और सुजानगंज मंडल में नए अध्यक्षों का चुनाव नहीं होने के कारण इन मंडलों में पुरानी कार्यकारिणी ही काम कर रही है।

शनिवार को जिन 16 मंडलों के पदाधिकारियों की सूची जारी हुई है, उनमें बदलापुर, धनियामऊ, सिंगरामऊ, महाराजगंज, खुटहन जमुनिया, सुईथाकला, अरसिया, शाहगंज, जौनपुर उत्तरी, करंजाकला, गभीरन, रामदयालगंज, सिकरारा, परशुरामपुर, बैजारामपुर मंडलों में छह उपाध्यक्ष, छह मंत्री, दो महामंत्री व एक कोषाध्यक्ष की घोषणा हुई है।

जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सभी घोषित मंडल पदाधिकारियों को सीहीपुर स्थित भाजपा कार्यालय में माला पहनाकर शुभकामनाएं दी।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में विभिन्न प्रकार के संगठनात्मक अभियान व 2027 के विधानसभा चुनाव में सफलता की चुनौती उनके कंधों पर है।

उन्हें विश्वास है कि सभी पदाधिकारी संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

उक्त अवसर पर जिला कार्यालय प्रमुख ओमप्रकाश सिंह एव मंडल अध्यक्ष गण संजीव शुक्ला सनी, अमित कुमार चौहान, सिद्धार्थ सिंह सिकंदर मौर्य, बसंत लाल मौर्य, अशोक बिंद, अनिल सिंह, अवधेश दुबे, चिंता हरण शर्मा, सारिका सोनी, प्रशांत रंजन सिंह, अजय यादव, लाल बहादुर पाल, ब्रह्मदत्त गिरी, सुरेंद्र मिश्रा, सुजीत सिंह उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सुबह की पहचान थी जांत की मधुर आवाज

    आधुनिकता की दौड़ में खो गया घरेलू श्रम और परंपरा का संगीत जौनपुर 90 के दशक तक गांवों की सुबह एक खास पहचान के…

    Continue reading
    टी.डी.पी.जी. कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष/अमर शहीद राजकुमार सिंह की 60 जयंती 24जनवरी26 को सेवा भाव के रूप में होगा आयोजित

    टी.डी.पी.जी. कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष/अमर शहीद राजकुमार सिंह की 60 जयंती 24जनवरी26 को सेवा भाव के रूप में होगा आयोजित– ————————————————————————————————————– जौनपुर-…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुबह की पहचान थी जांत की मधुर आवाज

    टी.डी.पी.जी. कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष/अमर शहीद राजकुमार सिंह की 60 जयंती 24जनवरी26 को सेवा भाव के रूप में होगा आयोजित

    मतदाता फार्म छह भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाये

    ​अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का किया गया निराक्षण

    टाटा मैजिक में टक्कर मारकर चालक सहित दो को गंभीर रूप से घायल

    मतदाता फार्म छह भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाये