डीएम—एसपी ने गणपति पूजा महासमिति के नियंत्रण कक्ष का किया उद्घाटन


जौनपुर। बीते सोमवार को शहर के कोतवाली चौराहा पर श्री गणपति पूजा महासमिति जौनपुर द्वारा बनाए गए नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन पूरे विधि विधान से संपन्न हुआ। सर्वप्रथम डा. दिनेश चंद्र जिलाधिकारी, डॉ0 कौस्तुभ पुलिस अधीक्षक, ध्रुव खड़िया मुख्य विकास अधिकारी एवं मनोज मिश्र एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति ने अवधेश चतुर्वेदी के सानिध्य में भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन किया।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने परम्परागत रूप से फीता काटकर नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया। इसके बाद दीपक जावा अध्यक्ष, पवन दुबे महासचिव, विशाल खत्री कोषाध्यक्ष, संजय जांडवानी कोआर्डिनेटर, नवीन बसगोती संयोजक ने अतिथियों को बुकें भेंट करके स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि डा. चन्द्र ने कहा कि त्योहार का सीजन शुरू हो गया जिसमें सर्वप्रथम गणेश जी की पूजा की जाती है। हमें विश्वास है कि जिस सुंदरता और शांतिपूर्वक तरीके से गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है, उसी तरह से अन्य पूजा भी आयोजित करायी जायेगी।
इसी क्रम पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समाज में शांति व्यवस्था बनी रहे, यह हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अतिथियों ने निर्णायक मण्डल के सदस्य सोम वर्मा, हरिद्वारी विश्वकर्मा, उर्वशी सिंह, अंजली जांडवानी, तूलिका श्रीवास्तव, नीरज शाह एवं संजय प्रजापति को शोभायात्रा के मूल्यांकन हेतु फाइल सौंपी गयी।
उक्त अवसर पर लोलारक दुबे पत्रकार, राकेश श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, अरशद कुरैशी, डॉ अतुल प्रकाश यादव, जगदीश चंद्र मौर्य सभासद, विंध्याचल सिंह, ब्रह्मेश शुक्ला, राधेरमण जायसवाल, सूर्यनाथ चौबे, अतुल सिंह, निखिलेश सिंह, मनीषदेव, अमर सेठ, विशाल सिंह, मेंहदी रज़ा, संजय सेठ, आनंद उपाध्याय, विक्रम मौर्य, आलोक शुक्ल, राजदेव यादव, जितेंद्र खत्री, निखिलेश सिंह, अतुल सिंह, संतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
स्वागत भाषण नवीन बसगोती एवं संचालन संजीव यादव एडवोकेट मुख्य ट्रस्टी ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंस सेठ, आशीष बोस, सुमित अग्रहरि, रंजीत गुप्ता, मनीष वर्मा, चंद्रेश यादव, अजय यादव, अभिषेक सेठ, आनंद अग्रहरि, शशिकेष साहू, प्रमोद ओमर, मुकेश साहू, शिवम् जायसवाल, राजेंद्र सिंह, आदित्य सेठ, करन बिंद, अखिलेश मौर्य, वैभव वर्मा आदि विशेष योगदान रहा।
001

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान