डीएम की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न

जौनपुर 30 सितम्बर 2024 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र सिंह की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा सीडा में पेड़ो को कटाई , विद्युत संबंधी समस्याओं, जमीन संबंधी विवादो आदि के संदर्भ में डीएफओ, जीएमडीआईसी और एसडीएम को समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।


सतहरिया में यूनियन बैंक आफ इंडिया में स्टाफ की कमी को पूर्ण करने और उद्यमियों के लोन संबंधी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा एलडीएम को दिए गए।


बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत मछलीशहर द्वारा अवगत कराया गया कि उकनी पावर हाउस सब स्टेशन से 33/11 के 0वी0 विद्युत उपकेंद्र सीडा सतहरिया की सभी कमियों को अधिशासी अभियंता विद्युत माध्यमिक निर्माण कार्य खंड वाराणसी द्वारा पूर्ण कर लिया गया है तथा शीघ्र ही लोडिंग चार्ज शुरू कर दिया जाएगा। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा एक सप्ताह के भीतर चालू करने के निर्देश दिए गए।


सीडा उद्यमियों द्वारा सीडा में एच०डी०एफ०सी० बैंक का ए०टी०एम० लगवाने हेतु विद्युत की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया। जिसपर अधिशासी अभियंता विद्युत मछलीशहर द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व में लगे कनेक्शन का बिल बकाया होने के कारण नया कनेक्शन नहीं दिया जा सकता है जिसपर अधिशासी अभियंता विद्युत मछलीशहर को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ स्पष्टीकरण जारी करने निर्देश दिए गए। बैठक में सीडा में जिलाधिकारी के द्वारा नियमित रूप से साफ सफाई कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए।


सिद्दीकपुर में बाउंड्री वॉल निर्माण में उपजिलाधिकारी सदर, उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग जौनपुर की समिति बनाकर गुणवत्ता जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। निवेश मित्र पर लंबित पत्रावली को संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए ससमय निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।

           जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को एम0एस0एम0ई0 पालिसी, वित्तीय सहायता आदि में उद्यमियों की समस्या का त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।
                     बैठक में उपायुक्त उद्योग, सहायक श्रमायुक्त, उपायुक्त जीएसटी, एलडीएम ज़िला अग्रणी बैंक ,अधिशासी अभियंता विद्युत अन्य अधिकारी एवं अन्य उद्यमी संगठन उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान