डीएम की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत विकास तथा जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत विकास तथा जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी से ग्राम पंचायत विकास के अंतर्गत होने वाले कार्यों के तहत जन उन्मुखीकरण, ग्राम सभा की बैठक का आयोजन, पारिस्थितिकी विश्लेषण, मनरेगा योजना आदि की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि ग्राम सभा की खुली बैठक की जाए, कार्य योजना तैयार की जाए एवं प्राथमिकता वाले कार्यों को कराया जाए। ग्राम पंचायत को सचिवालय में विकसित किया जाए।पंचायत सहायकों को आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु प्रेरित किया जाए।


इसके पश्चात जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक ली। उन्होंने इससे जुड़े सभी विभागों जैसे पशुपालन, पंचायती राज विभाग, कृषि रक्षा, बेसिक शिक्षा विभाग, बाल एवं पुष्टाहार विभाग, संबंधित सभी विभागों से उनके कार्य योजना के संबंध में जानकारी ली और संबंधित को निर्देशित किया कि झाड़ियां काटे जाए, एंटी इंसेक्ट रेपेलेंट पौधे लगाया जाए, सफाई कराई जाए एंटीलार्वा का छिड़काव किया जाए।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान