डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

जौनपुर 28 फरवरी, 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा ब्लॉकवार सरकारी इकाइयों में हुए प्रसव की समीक्षा करते हुए ऐसे ब्लॉक यथा सुजानगंज, बक्सा, डोभी, सुईथाकला सहित अन्य की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित चिकित्सा अधीक्षक के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने टीकाकरण की समीक्षा की तथा शत प्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान सुजानगंज, महाराजगंज, मछलीशहर, सिरकोनी की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश सीएमओ को दिए।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि तहसील दिवस पर मेडिकल कैंप का आयोजन कर लोगों को चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के भी निर्देश दिए।


इसके पश्चात जिलाधिकारी ने नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के ऐसे क्षेत्र जिन्हें सर्टिफिकेशन प्रमाणित किया गया है वहां के संबंधित ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार, दीपिका सिंह, लीलावती सहित अन्य द्वारा सहयोग प्रदान करने पर उन्हें सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, एसीएमओ, जिला पंचायत राज अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां