डीएम की अध्यक्षता में तहसील बदलापुर के ग्राम पंचायत नेवादा मुखलिशपुर में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन

जौनपुर 16 अक्टूबर, 2024 (सू0वि0)- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में तहसील बदलापुर के ग्राम पंचायत नेवादा मुखलिशपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।


           
            इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा वरासत के 104 निरस्त प्रकरणों का सत्यापन कराते हुए उन्हें दर्ज करने का निर्देश दिये गया। जिलाधिकारी के द्वारा निरस्त प्रकरणों के सम्बन्ध में लोगो से संवाद भी किया गया तथा मौके पर निस्तारण कराया गया।

जिसमें करीब तीन-चार प्रकरण जो न्यायालय में विचाराधीन थे इसके संदर्भ में उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में दोनों पक्ष के व्यक्तियों को बुलाकर दोनों पक्ष की बात सुनते हुए तथा कागजात का परीक्षण करते हुए विवाद का निस्तारण कराए। लगभग 07 वर्ष से लम्बित वरासत के प्रकरण को भी उन्होंने मौके पर दर्ज करते हुए निस्तारण कराया।


                       
            जिलाधिकारी ने आपूर्ति निरीक्षक को निर्देशित किया कि राशन आपूर्ति तथा वितरण में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। कहीं भी घटतौली की शिकायत न आने पाए और समय से राशन वितरण कराया जाना सुनिश्चित करें।


               इस दौरान कुछ ग्रामीणों द्वारा आवास के संदर्भ में फरियाद की गई जिस पर सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि जो भी पात्र व्यक्ति हैं उनका चयन करते हुए उनका आवास आवंटित किया जाए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी आमजन से संवाद बनाए रखें तथा जनसुनवाई के दौरान आने वाली समस्याओं का निस्तारण समय से करें, विभागों में किसी भी प्रकार की पेंडेंसी नहीं होनी चाहिए।


             इस दौरान उप जिलाधिकारी बदलापुर संतवीर सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार महराजगंज, एडीओ सहित अन्य कर्मचारीगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां