डीएम की अध्यक्षता व एस एस पी की मौजूदगी मे आगामी त्योहारो को लेकर जिला शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न—-

गोवर्धन पूजा पर कान्हा स्थल व गो-आश्रय स्थलो पर गौ- माता की होगी पूजा

दीपावली पर मिठाई के साथ डिब्बे की तौल कर की गई घटतौली.तो होगी कडी कार्यवाही–

जौनपुर—– जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।


            बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत लोगों की सुरक्षा के साथ ही महिला सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, त्योहारों के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे। घाटों पर मरम्मत और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गोवर्धन पूजा के अवसर पर कान्हा स्थल एवं निराश्रित गौ-आश्रय स्थलों पर गौ पूजन की जाएगी, इस अवसर पर लोग स्वेच्छा से भूसा सहित अन्य सामग्री दान कर पुनीत कार्यों में अपना सहयोग अवश्य प्रदान करे


             इसके साथ ही जिलाधिकारी ने शांति समिति के सदस्यों से छठ पूजा के दृष्टिगत मंदिरों, तालाबों आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि घाटों की साफ सफाई, मरम्मत, प्रकाश, पानी आदि की व्यवस्था पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली जाए।  


          व्यापार मंडल के सदस्यों को निर्देशित किया कि खाद्य सामग्री में मिलावट किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए, इसके संबंध में मुख्यमंत्री जी के द्वारा भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मिलावट मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाए और अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशान न किया जाए जिससे उनका व्यापार प्रभावित हो। आबादी वाले क्षेत्र में पटाखों की बिक्री कदापि नहीं होनी चाहिए, इस पर विशेष निगरानी रखी जाए। जनपद मे ग्राहकों के साथ ठगी कर रहे मिठाई के व्यवसाईयो द्वारा डिब्बे के साथ मिठाई तौलने के सवाल पर डीएम ने इसे गम्भीरता से लेते हुए कहा की यदि इस तरह की शिकायत आई तो संबंधित के विरुद्ध कडी कार्यवाही की जाएगी।
           पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा ने बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।आयोजन के दौरान डी जे की ध्वनि मानक के अनुरुप बजाई जाए। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। शहर में अवैध रुप से गोदामों में पटाखों का भंडारण नही होना चाहिए। इस दौरान दुर्गापूजा महासमिति द्वारा दुर्गापूजा आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने एवं जिला प्रशासन के सहयोग पर जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
                इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजयपाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नंदन सिंह, उप जिलाधिकारीगण, क्षेत्राधिकारीगण, सहित शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न