डीएम की दिखी संवेदनशीलता,मात्र एक घंटे में शिकायतकर्ता की समस्या का हुआ निस्तारण

अभिलेखों में पुनर्जीवित करते हुए उपलब्ध कराई गई खतौनी

जौनपुर – आज जनसुनवाई कक्ष में जिलाधिकारी के समक्ष वयोवृद्ध रघुनंदन पुत्र गिरधारी जी निवासी नेवादा परगना व तहसील केराकत उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने संपूर्ण प्रपत्र के साथ जिलाधिकारी को बताया कि उन्हें अभिलेखों में वर्ष 2021 में मृतक दर्शाते हुए उनकी भूमि वरासत के आधार पर अन्य व्यक्तियों के नाम दर्ज हो गई है। रघुनंदन ने यह भी बताया कि आज पहली बार वह जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या लेकर उपस्थित हुए हैं।
जिलाधिकारी ने प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार और लेखपाल को गांव में जाकर सत्यापन करने के निर्देश दिए तथा रघुनंदन जी को आश्वस्त कराया कि आज ही उनकी शिकायत का निस्तारण कर दिया जाएगा।
जिसके क्रम में मात्र एक घंटे के अंदर नायब तहसीलदार और लेखपाल के द्वारा गांव में जाकर तस्कीद करते हुए अभिलेख में पुनर्जीवित किया गया। इनको अभी खतौनी प्राप्त नहीं हुई थी।
संपूर्ण घटनाक्रम की जांच करने पर अभिलेखों में पुनर्जीवित करते हुए इन्हें आज जिलाधिकारी द्वारा खतौनी उपलब्ध करा दी गई।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने संबंधित तत्कालीन नायब तहसीलदार और लेखपाल के विरुद्ध के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा उन्हें अंगवस्त्रम देकर सम्मानित भी किया गया।
शिकायत के त्वरित निस्तारण पर रघुनंदन जी द्वारा शासन प्रशासन और जिलाधिकारी का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शम्भूगंज स्थित…

    Continue reading
    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जौनपुर – होली के पावन पर्व पर तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर: शम्भूगंज मस्जिद में तरावीह मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए उठीं दुआएं

    होली बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण पर्व है–डीएम

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित