डीएम के निर्देश पर एडीएम.की अध्यक्षता मे कर-करेत्तर व राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जौनपुर – जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

            बैठक में अपर जिलाधिकारी ने व्यापार कर, आबकारी, परिवहन, विद्युत, खनन, बाट-माप, सिचाई सहित अन्य सभी विभागो से राजस्व प्राप्तियों की जानकारी प्राप्त की और विद्युत, व्यापार, भू-राजस्व सहित कम राजस्व प्राप्ति वाले विभागों को राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए।
 
            इसके पश्चात खनन सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बड़े बकायेदारों से आरसी वसूली कराया जाए।

            जिलाधिकारी ने एंटी भू-माफिया के तहत हो रही कार्यवाही की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिस भी भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है वहां पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही करें।

            उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि 05 साल पुराने मामले तथा धारा 24, धारा-80, धारा 67 से जुड़े मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण कराए साथ ही उन्होंने पुराने लंबित मुकदमें का निस्तारण जल्द से जल्द कराने का निर्देश दिया। मानचि़त्र सर्वेक्षण को जॉच के उपरान्त लॉक करने, आवास आवंटन, रियल टाइम खतौनी, वरासत, स्वामित्व योजना, घरौनी वितरण आदि की प्रगति की भी समीक्षा की।

          बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, समस्त उप जिलाधिकारीगण सहित अन्य विभागो के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्यमंत्री  के सतत प्रयास से प्रदेश के उपनिबंधक कार्यालयो में सुरक्षा की दृष्टि से 380 भूतपूर्व सैनिक/ होमगार्ड होंगे तैनात 

     जौनपुर –   प्रदेश सरकार के स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जयसवाल के सतत प्रयास से प्रदेश के उपनिबंधक कार्यालयों  में सुरक्षा की दृष्टि से  380 भूतपूर्व सैनिक/…

    जिलाधिकारी के नेतृत्व, विश्वास एवं प्रयास से समर्थ पोर्टल पर अपने सुझाव देने में जनपद पहुंचा शीर्ष पर

    जौनपुर 16 अक्टूबर, प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के “विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश 2047” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में जनपदवासियों ने समर्थ पोर्टल पर अपने अमूल्य सकारात्मक सुझाव…

    You Missed

    राज्यमंत्री  के सतत प्रयास से प्रदेश के उपनिबंधक कार्यालयो में सुरक्षा की दृष्टि से 380 भूतपूर्व सैनिक/ होमगार्ड होंगे तैनात 

    जिलाधिकारी के नेतृत्व, विश्वास एवं प्रयास से समर्थ पोर्टल पर अपने सुझाव देने में जनपद पहुंचा शीर्ष पर

    स्वदेशी सामानों की खरीददारी से होगा अपना देश मजबूत- जिलाधिकारी’

    खुशखबरी आलू बीज पर सरकार ने दी 800 रू0 प्रति कुंतल की छूट

    कलाम: सशक्त भारत के सपनों का है आधार-ज्ञान प्रकाश सिंह-वरिष्ठ भाजपा नेता

    डीएम ने उमानाथ सिंह स्वशासी मेडिकल कॉलेज का किया औचक निरीक्षण