डीएम के निर्देश पर एडीएम की अध्यक्षता मे जनपद स्तरीय समिति की बैठक एन -कोर्ड की बैठक संपन्न–

जौनपुर– जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में अपर ज़िलाधिकारी (वि०/रा०) राम अक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एन- कोर्ड की जनपद स्तरीय समिति की बैठक शुक्रवार सायं संपन्न हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी ने मेडिकल स्टोर्स की दुकानों पर सतत् निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए, जिससे वहां पर प्रतिबन्धित दवाओं / वस्तुओं की बिकी कदापि न होने पाये किसी भी प्रकार के उल्लघंन के मामलों मे संबंधित दुकानों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु भी विचार-विमर्श किया जाए।
सार्वजनिक एवं दूरस्थ / सूनसान स्थानों पर जहाँ ड्रग्स की बिक्री की सम्भावना हो वहाँ पर जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के साथ ही निर्देशित किया कि ऐसे स्थलों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए नियमित पेट्रोलिंग भी कराई जाये।
गोमती घाट एवं अन्य घाट के आस-पास ड्रग्स की बिक्री की जांच हेतु निरीक्षण व आकस्मिक चेकिंग कराए जाने के निर्देश अपर ज़िलाधिकारी द्वारा दिये गए।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों, विद्यालयों एवं रेलवे / बस स्टेशनों के आस-पास पान मसाला, गुटका /दोहरा बेचने वाली दुकानों की चेकिंग/जांच किया जाय तथा पूर्ण रूप से जनपद में दोहरे की बिक्री पर रोक लगायी जाय। नियमित रूप से पुलिस पेट्रोलिंग व संयुक्त टीमों द्वारा सघन छापेमारी कर कड़ी कार्यवाही भी करे। ड्रग्स की तस्करी एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न राष्ट्रीय / राज्य राजमार्गों एवं संदिग्ध स्थानों पर संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग किये जाने, जनपद में अवैध मादक पदार्थो यथा भांग व अफीम की खेती को समूल नष्ट कराए जाने, ड्रग्स पीड़ित व्यक्तियों के उपचार एवं नशे की लत छुड़ाने के संबंध में अस्पतालों मे व्यवस्था कराने, ड्रग पीड़ित व्यक्तियों के पुनर्वास के संबंध में यथावश्यक कार्यवाही किए जाने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, एआरएम रोडवेज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान