डीएम ने चौपाल में लोगों को सुनी समस्या , पुराने विवादों का मौके पर किया निस्तारण

जौनपुर –  जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद की अध्यक्षता में केराकत तहसील के लुरखुरी गांव में चौपाल आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी गयी और पुराने विवाद का निस्तारण कराया गया।

              शासन के निर्देश के क्रम में वरासत अभियान के अन्तर्गत जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद ने लुरखुरी गांव में चौपाल लगाया। चौपाल में वरासत के 25 प्रकरण पाये गये। जिसपर जिलाधिकारी ने लोगों के प्रार्थना पत्र की जांच कर तत्काल पोर्टल पर दर्ज कराकर वरासत दर्ज कराया एवं अन्य प्रार्थना पत्रों के लिए जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। ग्राम के निवासी सुखदेव व राम प्रसाद के बीच पूर्व से विरासत व भूमि पर कब्जे के सम्बन्ध में विवाद था जिस पर जिलाधिकारी द्वारा दोनों भाई को गले मिलाकर विवाद का निस्तारण कराया गया। आवास के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो पात्र हो उन्हीं गरीबों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाय। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, तहसीलदार महेन्द्र बहादुर, थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी आदि रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह