डीएम ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण,खामिया देख जिम्मेदारो को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा विकास भवन में स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।


             जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि जिला समाज कल्याण विभाग के स्तर पर वृद्धावस्था पेंशन के लगभग 9072 प्रार्थना पत्र लंबित है, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी और सम्बन्धित स्टाफ का वेतन रोकने के निर्देश दिये और कहा कि जब तक सभी पेंडेंसी खत्म नहीं कर दी जाती है तब तक वेतन आहरित न किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन मोड पर कार्य करते हुए अगले 04 दिन के भीतर सभी पेंडेंसी खत्म की जाए। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम को निर्देश दिया कि सुनिश्चित कराए कि भविष्य में इस तरह से पेंडेंसी न होने पाये।  


              कार्यालय जिला विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा सहायक आयुक्त उद्योग धर्मेंद्र द्विवेदी और वरिष्ठ सहायक अरविंद कुमार की सेवा पुस्तिका देखी जो की अपडेट पाई गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन लाभार्थियों की ई-केवाईसी नहीं हो पाई है उनकी सूची बनाकर ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करें।
             

डीआरडीए कार्यालय में जाकर सांसद निधि के स्तर पर लंबित आवासों के संदर्भ में जानकारी ली।  कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी के निरीक्षण दौरान लेखाकार रईस से शौचालय के निर्माण के संबंध संदर्भ में जानकारी प्राप्त की और कर्मचारियों की नेम प्लेट लगाए जाने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को दिया गया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक कृष्ण करुणाकर पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे


                  ।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां