डीएम ने सेवानिवृत हो रही सीएमओ को अंगवस्त्रम व पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित

डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक हुई संपन्न,–

डीएम ने सेवानिवृत हो रही सीएमओ को अंगवस्त्रम व पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मानित

जौनपुर 30 दिसम्बर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने अपने सेवाकाल की अधिवर्षता आयु पूर्ण कर रही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह को चिकित्सा विभाग में दिए गए उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया और कहा कि निः संदेह यह विभाग अत्यंत संवेदनशील विभाग है, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी कार्य किया है तथा विभाग में अपनी सेवाएं दी है, जो सराहनीय है।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने मातृ वंदन योजना, संस्थागत प्रसव आरबीएसके, आदि की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि आयुर्वेद चिकित्सक भी सीएचसी पीएचसी पर उपस्थित होकर मरीजों का इलाज करें तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दें। उन्होंने कहा कि मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच हेतु इंपैनल्ड पैथोलॉजी सेंटर में ही भेजा जाए। इसके साथ ही उन्होंने सीएचसी पीएचसी, में साफ सफाई की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि मेडिकल वेस्ट का निस्तारण समुचित तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुजानगंज सहित जिन केंद्रों पर संस्थागत प्रस्ताव कम हो रहे हैं, वहां लोगों को जागरुक करते हुए इसको बढ़ाया जाए। अस्पतालों में चिकित्सक अवश्य उपस्थित रहें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 लक्ष्मी सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां