तेज रफ्तार डम्फर ने ऑटो रिक्शा को मारा टक्कर,एक की मौत,दो घायल

रेलवे के लिये मिट्टी ढोने वाले डम्फर चालकों के हाइस्पीड से लोग आक्रोशित

जफराबाद जौनपुर

जलालपुर क्षेत्र के शिवपुर नाला के समीप बुधवार को तेज रफ्तार डम्फर ने सवारी भरे ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दिया।जिससे ऑटो पानी भरे नाले में पलट गया।ऑटो में सवार एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी था दो अन्य घायल हो गए।


बुधवार की दोपहर केराकत क्षेत्र के उदयचंदपुर निवासी संजीव कुमार पुत्र फेरई राम अपने ससुर हीरालाल पुत्र रामराज निवासी कजहित बडीहा मोड़ के आंख का ऑपरेशन सरकारी लीलावती अस्पताल में करवाया था।उनके आंख को बुधवार को उनका आंख दिखवाने ऑटो रिक्शा से लीलावती अस्पताल आया था।वहां से वह घर वापस लौट रहा था।ऊक्त स्थान पर तेज रफ्तार मिट्टी लदे डम्फर ने ऑटो को टक्कर मार दिया।टक्कर लगने के बाद ऑटो 15 फिट गहरे नाले में जाकर पलट गया।उसमें सवार हीरालाल अचेत हो गए।

ऑटो चालक भोलेनाथ पुत्र रामनाथ निवासी बिंदे केराकत तथा संजीव ने किसी खुद घायल होने के बावजूद हीरालाल को किसी प्रकार लोगों की मदद से पानी से बाहर निकाला।उसके बाद तीनों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेहरूनगर पहुंचाया।

जहा पर डॉ मनोज कुमार ने हीरालाल को मृत घोषित कर दिया।बाकी दोनो का प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया।सूचना पर जलालपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में।लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डम्फर चालकों के रफ्तार का डर आम लोगों को प्रतिदिन महसूस होता है।लोग मिट्टी लादकर धूल उड़ाते इन डंफरो के तेज रफ्तार चाल पर लगाम लगाने की मांग कर रहे है।स्कूल कालेज के बच्चे भी डरे रहते है।

  • Related Posts

    गोमती नदी के विजयीपुर घाट पर बनेगा पीपा पूल

    जफराबाद जौनपुर- स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय की पहल गोमती नदी के राजेपुर त्रिमुहानी (रामेश्वर घाट) से विजयीपुर घाट के बीच…

    Continue reading
    बैंक शाखाओं में लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर- जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोमती नदी के विजयीपुर घाट पर बनेगा पीपा पूल

    बैंक शाखाओं में लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

    चौकियां धामः बासंतिक नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

    संघर्ष से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है- प्रो. समर बहादुर सिंह

    कृपाशंकर सिंह के प्रयास से श्री नारायण दिव्य धाम मंदिर के विकास हेतु दो करोड़ रुपये स्वीकृत

    14 मार्च 2026 को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन